फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   30 lakhs for Dr. Ambedkar Bhawan

विधायक ने की डॉ. आंबेडकर भवन के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
30 lakhs for Dr. Ambedkar Bhawan
कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर नगर हरसोला बस्ती में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक लीला राम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने गुरु रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। विधायक ने डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी एक जाति या संप्रदाय के गुरु नहीं थे। वे पूरी मानव जाति को रास्ता दिखाने वाले महापुरुष थे। आज भी उनकी शिक्षाएं प्रकाश स्तंभ की तरह मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने भक्ति आंदोलन से समाज सुधार का काम किया। उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा अर्थात यदि आपका मन पवित्र है तो साक्षात ईश्वर आपके हृदय में निवास करते हैं। नेक विचारों और गुणों के कारण ही संत रविदास को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है। इस मौके पर हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, मुकेश जैन, नरेश मित्तल, भाग सिंह खनोदा, पूर्व पार्षद बलजीत रंगा, कुलदीप बागड़ी, नायब चौहान, श्याम लाल कल्याण, रिंकू, नरेश सजूमा, धर्मपाल रति, राजिंदर सिनंद, रामफल और जयदीप रंगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed