फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   25 busses, surajkumd fair, roadways, passengers survive, kaithal

25 बसें गई सूरजकुंड मेले में, यात्रा को तरसे यात्री

Mon, 20 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 20 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
25 busses, surajkumd fair, roadways, passengers survive, kaithal
बस का इंतजार करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 रोडवेज विभाग द्वारा 25 बसों को फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में भेजे जाने के बाद यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि एक तो पहले ही रोडवेज में बसों की भारी टोटा है। दूसरी ओर विभाग द्वारा बसों को मेले में भेजे जाने के बाद यात्रियों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। विभाग को यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों का प्रबंध किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बसों के कम होने से ये रूट हुए प्रभावित
विभाग द्वारा 25 बसों के के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में भेजे जाने के बाद कुरुक्षेत्र से कैथल, कैथल से करनाल, कैथल से चीका व अन्य कुछ गांवों में जाने वाली बसों के रुटों को रद्द कर दिया गया है। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशान रहे कुरुक्षेत्र जाने वाले
युनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र राहुल ने बताया कि एक तो कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाली बसों की भारी कमी हे। दूसरा विभाग ने इसी रुट पर जाने वाली बसों को कम कर दिया है। जिससे पहले से भी दोगुना समय के इंतजार के बाद बस मिलती है लेकिन उसके बाद भी भीड़ से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवो के रूट को किया बंद, छात्राएं हुई परेशान
गांव करोड़ा की छात्रा सुमन ने बताया कि उनके बस में पूरा दिन में केवल दो बसें ही जाती है। इनमें से एक बस पिछले कई दिनों से चक्कर नहीं लगा रही। बाद में पता चला की यह बस सुरजकुंड मेले में फरीदाबाद गई है। जिस कारण छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed