फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   24 teams caught electricity theft at 193 places in the district

जिले में 24 टीमों ने 193 जगह पकड़ी बिजली चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
24 teams caught electricity theft at 193 places in the district
10-कैथल। शहर में रात को बिजली चोरी की जांच करते हुए विभाग की टीम - फोटो : Kaithal
बिजली निगम की 24 टीमों ने शुक्रवार की रात विशेष अभियान चलाया। इसके तहत छापामारी कर 1243 कनेक्शनों की जांच की गई और बिजली चोरी के 193 मामले पकड़े गए। धरे गए उपभोक्ताओं पर टीम ने 42.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ जिले के सभी 12 उपमंडलों में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों पर घरों में बिजली का लोड अधिक मिला, जबकि कागजों में कनेक्शन का लोड कम था। वहीं, मीटर से बाईपास कर चोरी करने की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आईं। बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी भी करवाई। इसके बाद लोगों पर जुर्माना लगाया। दरअसल, जिले में कुल 184 फीडर हैं। इससे चार विधानसभा क्षेत्रों के शहरी इलाकों सहित करीब 292 गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। जिले में एक सर्किल कार्यालय, तीन डिविजन और सात सब डिवीजन हैं, जहां से अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता मुनीष दलाल ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 24 टीमों ने 1243 कनेक्शनों की जांच की। इसमें कुल 193 जगहों पर चोरी पकड़ी गई है। साथ ही 42.40 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। एसडीओ, जेई, लाइनमैन के अलावा पुलिस कर्मचारी भी छापामार कार्रवाई में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

औद्योगिक, व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शनों को जांचा-
जांच टीमों की ओर से शहर, गांव के औद्योगिक, व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शनों को जांचा गया। ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू और औद्योगिक कनेक्शनों में ज्यादा चोरी हो रही थी। लोगों ने एसी, कूलर और पंखों को मीटर से अलग बाईपास बिजली तार से चलाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने में एक करोड़ 56 लाख की बिजली चोरी पकड़ी
लाइन लास को कम करने के लिए पिछले तीन महीनों में कई बार टीम अभियान चला चुकी है। तीन महीने में 882 जगहों पर बिजली चोरी मिल चुकी है। एक करोड़ 56 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। मार्च का महीना शुरू होते ही बिजली यूनिट की खपत बढ़ जाती है। लाइन लास का खतरा बढ़ जाता है। बिजली निगम को लाइन लास से हर महीने लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed