{"_id":"688a750dfb2ba522d30347a4","slug":"24-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-america-one-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-704563-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 24 लाख ठगे, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर 24 लाख ठगे, एक गिरफ्तार
Thu, 31 Jul 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमेरिका भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा कैथल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गुरजंट निवासी बबर मोहल्ला, निसिंग जिला करनाल बताया गया।
शिकायतकर्ता महेंद्र पाल, निवासी खेड़ी गुलाम अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। इसी सिलसिले में उसकी बातचीत पड़ोसी गुरविंदर सिंह और गुरजंट से हुई। गुरविंदर ने गुरजंट को युवाओं को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया।
इसके बाद फरवरी 2024 में गुरजंट अपनी पत्नी नवजोत के साथ महेंद्र पाल के घर आया और बेटे को अमेरिका भेजने का सपना दिखाया। बाद में आरोपियों ने पीड़ित को जितेंद्र उर्फ सोनू (बरोट), जोग सिंह (फरल), गुरदीप सिंह, मीत कौर (पलट, जालंधर), और सर्बजीत सिंह (भोगपुर, जालंधर) से भी मिलवाया। इन सभी ने मिलकर 50 लाख रुपये में बेटे को अमेरिका भेजने का वादा किया।
विज्ञापन
पैसों की अदायगी और झांसा ः मार्च 2024 में पीड़ित ने 17.90 लाख रुपये और बेटे के दस्तावेज आरोपियों को सौंप दिए। जब तीन महीने तक वीजा नहीं आया, तो आरोपियों ने 9 जून 2024 को दुबई की फ्लाइट का झांसा दिया और बेटे को वहाँ भेज दिया। दो महीने बाद उसे इंडोनेशिया के जकार्ता भेजा गया और फिर अतिरिक्त 21.90 लाख रुपये की मांग की गई।
इसके बाद सितंबर में उसे जकार्ता से क्यूबा भेजा गया, लेकिन चेकिंग में दस्तावेज फर्जी पाए गए और वह भारत वापस भेज दिया गया।
10 सितंबर को फिर नई दिल्ली से बैंकॉक और वहाँ से इंडोनेशिया होते हुए उसे 10 अक्तूबर को क्यूबा भेजा गया। वहां से उसे वर्क परमिट के नाम पर केमैन आइलैंड भेजा गया, लेकिन वहाँ भी दस्तावेज फर्जी पाए गए और उसे जेल भेज दिया गया।
इस मामले में थाना सीवन में केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। अब गुरजंट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जान से मारने की धमकी
बेटे को 26 अक्तूबर को भारत वापस भेजा गया। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो सिर्फ 1.90 लाख रुपये लौटाए गए और बाकी पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।