फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   24 cases of corona found in a single day

एक ही दिन में मिले कोरोना के 24 मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
24 cases of corona found in a single day
जिले में शुक्रवार को एक ही दिन में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। इससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। डीसी प्रदीप दाहिया ने जिले के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने और गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहले टीके के लिए तय 811818 के लक्ष्य को शुक्रवार तक हासिल कर लिया गया है। इसके अलावा किशोरों को टीका लगाने के मामले में कैथल ने 49 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 24 केस सामने आए हैं। अब जिले में 59 सक्रिय मरीज हैं, इनमें से 53 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, एक मरीज का इलाज मोहाली के फोर्टिज, 2 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 2 मरीजों का रेडफोक्स अस्पताल और एक मरीज का इलाज शाह अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 हजार 313 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 905 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.4 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 2.8 प्रतिशत है मृत्यु दर रेट 3.0 प्रतिशत है। वहीं होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 9569 व्यक्तियों में से 9516 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी ने जिले के लोगों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है। वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 14 लाख 41 हजार 315 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 42 हजार 442 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 5 लाख 98 हजार 873 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 29584, 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के 14 लाख 11 हजार 731 व्यक्ति शामिल हैं। शुक्रवार को 11012 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed