फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   2321 nomination papers filed on the last day

आखिरी दिन 2321 नामांकन पत्र दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
2321 nomination papers filed on the last day
कैथल। पंचायत चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने बुधवार को अंतिम दिन रहा। जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव के लिए नामांकन को लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय में पूरा दिन उम्मीदवारों की भीड़ जुटी रही। वहीं, उम्मीदवारों का नाम दर्ज होने के चलते तीन बजे के बाद भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उम्मीदवार अंतिम दिन भी अपने काफिले के साथ पहुंचे। नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवारों में काफी उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए 2321 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। अंतिम दिन बुधवार को जिले में कुल 1304 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसमें जिला परिषद के लिए 87, ब्लाक समिति के लिए 423, सरपंच पद के लिए 794 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि पचंायत चुनाव में जिला परिषद के कुल 166, ब्लाक समिति के लिए 657 और सरपंच पद के लिए कुल 1498 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब 20 अक्तूबर को आवेदन पत्रो ंकी जांच की जाएगी। 21 अक्तूबर शाम तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकता है। उसके बाद 21 अक्तूबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस प्रकार से आए नामांकन
जिला परिषद
पुरुष महिला कुल
77 89 166
ब्लाक समिति
पुरुष महिला कुल
393 264 657
सरपंच
पुरुष महिला कुृल
788 710 1498
सोलूमाजरा में सातों पंच सर्वसम्मति से चुने गए
ढांड। ढांड ब्लाक में ब्लाक समिति सदस्यों के 25 वार्डों के लिए 80 आवेदन आए हैं। वार्ड 12 में केवल एक ही आवेदन पत्र जमा करवाने से उसका निर्विरोध चुनना तय हो गया है। वार्ड 12 सामान्य वर्ग की महिला के आरक्षित है। इसमें सुजाता फरल ने ही आवेदन पत्र जमा करवाया है। जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश ने बताया कि 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 129 लोगों ने आवेदन किए है। किसी भी गांव में सरपंच पद के लिए अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इससे लगता है कि ढांड ब्लाक में सभी 27 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि सोलूमाजरा में पंच पद के लिए सात वार्ड है। सभी वार्डों में एक-एक पंच पद के लिए आवेदन आया है। इस प्रकार सोलू माजरा में सभी सातों पंच पद सर्व सम्मति से चुन लिए गए है। खेड़ी साकरा में पंच पद के लिए कुल छह वार्ड है। जहां वार्ड 1,2,3,5,6 में सर्व सम्मति से पंच चुन लिए गए है। वार्ड चार में पंच पद के लिए कोई आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलायत 29 पंचायतों के सरपंच पद के लिए 150 लोगों ने किया आवेदन
कलायत। ग्राम पंचायतों के चुनाव आवेदन के लिए अंतिम दिन कलायत खंड की 29 पंचायतों के सरपंच पद के लिए कुल 150 लोगों ने आवेदन किया। आवेदन करने वालों में 66 पुरुष और 84 महिलाएं शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर सरपंच पद के लिए आवेदनकर्ताओं में अनुसूचित जाति के 38, अनुसूचित जनजाति के 13 और सामान्य जाति के 99 पात्र शामिल हैं। आवेदन कर्ताओं में आठवीं पास 21, 10वीं पास 77, 12वीं पास 39 और दो आवेदक ग्रेजुएट हैं। बडसीकरी कलां से पांच, बडसीकरी खुर्द से चार, बालू बिढाण पट्टी से पांच, गादडा से पांच व रापडिया पट्टी से आठ लोगों ने सरपंची के लिए आवेदन किया है। गांव बात्ता से नौ, ब्राह्मणीवाला से सात, चौशाला से छह, दुब्बल से छह, दुमाडा से सात, ढुंडवा से पांच, हरिपुरा से पांच, जुलानी खेडा से तीन, कैलरम से छह, कमालपुर से नौ खरक पांडवा से सात, खेड़ी लांबा से तीन, खेड़ी शेरखां से छह, कौलेखां से एक, कुराड से चार, मटौर से सात, नरवलगढ़ से पांच, पिंजुपुरा से नौ, रामगढ़ से दो, शिमला से तीन, सिंणद से चार, वजीर नगर से एक और उपमंडल के सबसे छोटे गांव भालंग से सबसे अधिक 10 उम्मीदवारों ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन जमा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed