फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   23 lakhs snatched from young man in the name of sending him abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर युवक के 23 लाख हड़पे

Sun, 30 Jun 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 30 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
23 lakhs snatched from young man in the name of sending him abroad
कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने 23 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अगौंध निवासी रमेश कुमार ने गुहला थाना में शिकायत दी कि उनका गांव निवासी किरण के घर पर अना-जाना था। बातचीत के दौरान किरण ने कहा कि उसका पति अमेरिका गया हुआ है और उसे भी वह वहां भेज देगी। उसने जिले सिंह नाम के आदमी को बुलाया। दोनों ने कहा कि वे उसे 40 लाख रुपये में अमेरिका भेज देंगे। आरोपियों ने उससे अप्रैल 2023 से अगस्त 2023 तक झांसा देकर अलग-अलग बहाने बनाकर 23 लाख रुपये ले दिए। रुपये लेने के बाद जिले सिंह ने कहा कि उसका अमेरिका का वीजा रद्द हो गया है और वे उसे व उसकी पत्नी को कनाडा का वीजा लगवा देंगे। बाद में दोनों को कनाडा से अमेरिका भेज देंगे। 20 सितंबर को जिले सिंह का लड़का भीमसिंह उन्हें कनाडा की बायोमैट्रिक करवाने के लिए चंडीगढ़ ले गया।


उसके बाद भी न तो उनका वीजा आया और न ही आरोपियों ने उनके रुपये वापस दिए। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed