फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   23 complaints in Guhla and about a dozen problems in Kalayat were resolved on the spot.

Kaithal News: गुहला में 23 शिकायतों व कलायत में करीब एक दर्जन समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
23 complaints in Guhla and about a dozen problems in Kalayat were resolved on the spot.
गुहला में 23 शिकायतों व कलायत में करीब एक दर्जन समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान
विज्ञापन



गुहला-चीका/कलायत। आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए वीरवार को गुहला व कलायत में भी समाधान शिविर लगाए। इन शिविरों में एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार और कलायत के एसडीएम सत्यवान सिंह ने समस्याएं सुनी। गुहला में 23 शिकायतों की सुनवाई करते हुए सभी का मौके पर ही समाधान करवाया।
इसी प्रकार कलायत में भी आमजन की दर्जनों शिकायतों का निपटान किया। गुहला के एसडीएम कृष्ण कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करने में समाधान शिविर सरकार की एक अच्छी पहल साबित हो रहें हैं। सभी अधिकारी इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इनका समाधान करवाएं।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की ओर से समाधान प्रकोष्ठ का गठन किया है, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में आने वाली शिकायतों की अपडेट रिपोर्ट सरकार की ओर से बनाए गए समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान आमजन से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्यदिवस में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक लिखित शिकायत लेकर आएं उनकी शिकायतों पर मौके पर ही संज्ञान लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे जल्द से जल्द समाधान करना है। इस अवसर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed