फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   22 year old newly married women Dead body found

पेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Thu, 27 Mar 2014 11:26 PM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 27 Mar 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
22 year old newly married women Dead body found
कलायत। खंड के गांव सजूमा के पास धमतान डिस्ट्रिब्यूटरी पर वीरवार को एक नवविवाहित युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। नहर के किनारे खेत मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस युवती की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मृतका की उम्र करीब तेईस साल के आसपास बताई जा रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। वीरवार सुबह गांव सजूमा निवासी रामफल ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उसके खेत में एक नौजवान महिला का शव पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही डीएसपी क्राइम गुरमेल सिंह, सीआईए स्टाफ, कलायत पुलिस तथा सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की छानबीन की।
विज्ञापन


छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल अस्पताल भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटकाया गया है। मृतक के हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे और उसकी नाक से खून बह रहा था। महिला ने नीले रंग की टी-शर्ट तथा काले रंग का सफेद व लाल धारी की कपरी पहनी थी। इसके अलावा उसके हाथों में चूड़ा और केवल एक पांव में जूता था। चूड़े से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नवविवाहिता थी। पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए। लेकिन पहचान न होने पर उसके शव को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का हत्या से इंकार नहीं, आज होगा पोस्टमार्टम

उधर, इस घटना से गांव सजूमा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास से भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। जांच कर रहे डीएसपी क्राइम गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि मृतका की शिनाख्त की जाए। शव को अस्पताल में रखा गया है।

शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हत्या है या नहीं, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। चूंकि मृतका के हाथ बंधे हुए थे, ऐसे में हत्या से इंकार भी नहीं किया जा सकता। लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।


फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। यदि पोस्टमार्टम में कुछ और तथ्य सामने आएंगे तो मामले में नई धाराएं जोड़ दी जाएंगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। दूसरे थानों में भी संपर्क करते हुए जानकारी साझा की जा रही है। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जांच पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed