फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   22 complaints received, 18 resolved on the spot

Kaithal News: सात लाख रुपये की साइबर ठगी, आरोपियों पर रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
22 complaints received, 18 resolved on the spot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दो मामलों में अज्ञात आरोपियों ने दो व्यक्तियों से करीब सात लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में शक्ति नगर कैथल निवासी प्रदीप कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 19 नवंबर को उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि क्या उसका मोबाइल चालू है। इस पर उसने हां कह दी। 20 नवंबर को उसके खाते से अचानक रुपये कटने शुरू हो गए। दो दिन में आरोपी ने उसके खाते से दो लाख 46 हजार 530 रुपये काट लिए।
विज्ञापन


उसने आरोपी को फोन करके पूछा तो उसने कहा कि कि ये रुपये आपके बैंक खाते में वापस आ जाएंगे। फिर 23 नवंबर को आरोपी ने उसके पास नरेंद्र मोदी योजना 2024 के नाम से एक लिंक भेज दिया। उसे इंस्टॉल करने पर उसके खाते से रुपये कटने के मैसेज भी आरोपी के पास जाने लगे। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ साइबर ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में भगत सिंह कॉलोनी कैथल निवासी गुरमुख सिंह ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह रोडवेज विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। 20 सितंबर को उसके पास अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई। आरोपी ने कहा कि वह दुबई से रिक्की बोल रहा है।

आरोपी ने कहा कि उसे आपके बैंक खाते में कुछ रुपये डालने हैं। जब घर आऊंगा आपसे पैसे ले लूंगा। इस पर उसने अपनी बैंक खाता की कॉपी की फोटो आरोपी को भेज दी। कुछ देर के बाद उसके पास बैंक रसीद आई, जिसमें उसके खाते में आठ लाख 70 हजार रुपये जमा दिखाए गए थे। उसके बाद आरोपी ने फिर कॉल किया और कहा कि उसके एजेंट की माता अस्पताल में दाखिल है।


उसको रुपयों की जरूरत है। चार लाख रुपये उसके बैंक खाते में भेजने के लिए कहा। आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर विभिन्न बैंक खातों में चार लाख 45 हजार 850 रुपये डलवा लिए। जब और रुपये मांगने लगा तो उसके शक हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed