{"_id":"696a91f69e3ae999450522bc","slug":"22-colonies-of-the-city-will-soon-get-relief-from-sewerage-crisis-kaithal-news-c-245-1-kht1013-143702-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर की 22 कॉलोनियों को जल्द मिलेगी सीवरेज संकट से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर की 22 कॉलोनियों को जल्द मिलेगी सीवरेज संकट से निजात
Sat, 17 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में लंबे समय से सीवरेज लीकेज और गंदे पानी की सप्लाई से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर की 22 कालोनियों में नई पाइपलाइन डालने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा प्रताप गेट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है, ताकि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त और स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
सीवरेज लीकेज और दूषित जल आपूर्ति की समस्या के मुद्दे पर अमर उजाला के चलाए गए विशेष अभियान के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। उपायुक्त अपराजिता ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने जल घरों की नियमित व समुचित सफाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
इन कॉलोनियों में दबाई जाएगी पाइपलाइन
वार्ड-1 में अर्जुन नगर एक्सटेंशन-1,
वार्ड-20 में राधा स्वामी सत्संग भवन-2 के पास,
वार्ड-20 में जीवन राइस मिल के पीछे,
वार्ड-11 में डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-2,
वार्ड-20 में ओशो पुरम एक्सटेंशन कॉलोनी,
वार्ड-20 में ओशो पुरम कॉलोनी,
वार्ड-19 में सच कैंटीन के पीछे,
वार्ड-11 में अमरिसरिया डेरा,
वार्ड-5 में हेरिटेज स्कूल के पास,
वार्ड-11 में भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन फेज-2,
वार्ड-11 में शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3 के सामने,
वार्ड-11 में शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन,
वार्ड-12 में शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2,
वार्ड-13 में जनकपुरी एक्सटेंशन-1,
वार्ड-13 में जनकपुरी एक्सटेंशन-3,
वार्ड-12 में ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी,
वार्ड-12 में मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन-1,
वार्ड-12 में रणधीर कॉलोनी फेज-1,
वार्ड-12 में कपिल नगर कॉलोनी पार्ट-2,
वार्ड-12 में कपिल नगर कॉलोनी,
वार्ड-7 में पंत नगर,
वार्ड-7 में पंत नगर पार्ट-2 शामिल हैं।
ये कहती हैं डीसी
उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि शहर में सीवरेज लीकेज और मानकों के अनुरूप न होने वाली पेयजल आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। पाइपलाइन दबाने के लिए विभाग द्वारा तैयार एस्टीमेट मुख्यालय भेजा जा चुका है। आमजन की सेहत से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।