फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   22 accused arrested in operation attack

Kaithal News: ऑपरेशन आक्रमण में 22 आरोपी काबू

Mon, 28 Oct 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 28 Oct 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
22 accused arrested in operation attack
कैथल। पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण के लिए रविवार को ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इसके तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे 22 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत चले विशेष अभियान में कुल 56 टीमों का गठन किया गया। इनमें 268 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 10 मामले दर्ज किए गए। इनमें आठ मामलों में आठ आरोपी काबू करके 27 बोतल देसी व 12 बोतल हथकढ़ी शराब और 730 लीटर लाहण बरामद किया। जुआ सट्टा के दो मामलो में तीन आरोपियों को काबू कर 6260 रुपये बरामद किए। इसके अतिरिक्त नौ भगोड़े आरोपियों को भी काबू किया गया। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के 35 चालान किए। इसके साथ वाहन चालकों को नियमों का पालन करने बारे जागरूक भी किया गया। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि पुलिस का नारा सेवा सुरक्षा सहयोग है जो पुलिस आमजन की जान माल की सुरक्षा को बरकरार रखते हुए अलग-अलग तरह के अभियान चलाकर नारे को सार्थक कर रही है। एसपी ने आमजन से भी किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना व शरारती तत्वों के बारे में सूचना देने बारे अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed