{"_id":"5cb37bf9bdec2213f32f8fde","slug":"21555266553-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव पर प्रस्तुति से फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव पर प्रस्तुति से फार्मेसी के विद्यार्थियों ने बांधा समा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। रविवार को आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी का वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह कॉलेज सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रधान व राष्ट्रीय विद्या समिति के चेयरमैन साकेत मंगल अधिवक्ता व विशिष्ट अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के हरियाणा के वाइस चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व कॉलेज के प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, कॉलेज के प्रधान सुनील चौधरी, संध्याकालीन कॉलेज के प्रधान नवनीत गोयल एडवोकेट, कैशियर श्याम सुंदर बंसल व फार्मेसी कॉलेज के प्रधान डॉ. पीसी मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कॉलेज विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भंगड़ा, हरियाणवी नृत्य, गिद्दा व लघु नाटिका प्रस्तुत किए। साकेत मंगल ने कॉलेज में प्लेसमेंट सेल की स्थापना कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। डॉ. मुकेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का एक संदेश दिया। डॉ. पीसी मित्तल ने विशेष तौर पर फार्मेसी कोर्स के साथ-साथ फिजियोथेरेपी व लैब टेक्नीशियन फार्मेसी के विभिन्न कोर्सेज शुरू करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कॉलेज के संस्थापक युधिष्ठिर कुमार मंगल एडवोकेट को श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी अरोड़ा ने उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व अन्य प्रबंधक समिति के सदस्यों ने कॉलेज में विभिन्न क्षेत्रों जैसे शैक्षणिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। प्रधान साकेत मंगल ने सभी प्रतिभागियों को 31000 का नकद इनाम देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजीव जैन, सुनैना अग्रवाल, डॉ. राशमी मनचंदा, डॉ. रेखा, पूनम व शिवानी ने सामूहिक रूप से किया। मौके पर अमरनाथ भगत, वीर करण सिंह, डॉ. संजय गोयल, डॉ. कमलेश संधू, प्रीति शर्मा मौजूद रहे।