{"_id":"5c379c05bdec22736060315b","slug":"21547148293-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर रोक लगाने के लिए पंजाब के थाना अध्यक्षों की एसपी ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर रोक लगाने के लिए पंजाब के थाना अध्यक्षों की एसपी ने ली बैठक
विज्ञापन
नशे पर अंकुश के लिए पंजाब के थानाध्यक्षों की एसपी ने ली बैठक
फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। गुहला क्षेत्र के साथ लगते पंजाब के थाना अध्यक्षों की एक बैठक वीरवार को गुहला थाना में हुई। जिसकी अध्यक्षता एसपी वसीम अकरम ने की। पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि नशा के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सूचना का आदान प्रदान तेज करना होगा।
उन्होंने कहा कि एक दूसरे क्षेत्र की पुलिस जितनी तेजी से सूचना भेजेगी उतनी ही जल्दी अपराधी को पकड़ा जा सकेगा। एसपी ने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि नशे के कारोबार को रोकने के लिए इसकी खपत को ही समाप्त करना होगा। एसपी ने कहा कि जल्द ही जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे, जहां पर नशे के आदी हो चुके युवाओं का इलाज किया जाएगा। बैठक में डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार, राजविंद्र सिंह डीएसपी समाना, विजय कुमार इंचार्ज क्राइम ब्रांच समाना, गुहला थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, चीका थाना प्रभारी सुरेश कुमार, गढ़ी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह, एसआई बलवान सिंह इंचार्ज नशा निरोधक दस्ता कैथल, महमूदपुर चौकी इंचार्ज सत्यवान, सीवन थाना के एसआई महा सिंह, असंध थाना के एसआई कर्मबीर सिंह, साइबर सेल पटियाला की इंचार्ज तरणजीत कौर, भागल चौंकी इंचार्ज रमेश कुमार, शमशेर सिंह, जगजीत सिंह एएसआई थाना खनौरी, हरनौली चौकी इंचार्ज जयपाल, निसिंग थाना के एएसआई सत्यवान, अपराध शाखा कैथल बलजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह, साइबर सैल करनाल से फकीर सिंह, साइबर सैल कुरुक्षेत्र से रवि कुमार सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।