{"_id":"5bb11730867a5501370f0443","slug":"21538332464-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसका कुनबा भ्रष्टाचार के मामले में जेल में पड़ा हो वो शिष्टाचार क्या सिखाएंगे: सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसका कुनबा भ्रष्टाचार के मामले में जेल में पड़ा हो वो शिष्टाचार क्या सिखाएंगे: सैनी
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसका कुनबा भ्रष्टाचार के मामले में जेल में पड़ा हो वो शिष्टाचार क्या सिखाएंगे : सैनी
ढांड मैरिज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद
फोटो संख्या-12
ढांड। जिसका कुनबा भ्रष्टाचार के मामले में जेल में पड़ा हो। बाकी बचे आय से अधिक संपत्ति मामले में अंदर जाने वाले हों। इन हालात में उस परिवार के 10-10 लोग भ्रष्टाचार पर भाषण देकर क्या साबित करना चाहते हैं। यह बातें कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद राजकुमार सैनी ने ढांड में एक मैरेज पैलेस में कार्यकर्ताओं को 2 सितंबर की रैली के सफल आयोजन पर धन्यवाद करने के बाद पत्रकारों से बातचीत मेें कहीं। यह कार्यक्रम बलकार गोलन पूंडरी, रामपाल गुर्जर ढांड व विवेक कौशिक द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें हलके के हजारों लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने सैनी को पगड़ी एवं शाल भेंट कर उनका सत्कार किया। सैनी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का भाषण देने में भाजपा वालों ने कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन 4 साल के कार्यकाल में पिछड़ी जाति के लोगों को रोजगार देने में 12 से 13 प्रतिशत नहीं कर सके तो इसके आगे क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा मंच ने 2019 में सभी 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है।