फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nipun Haryana Mission: Training of 78 primary teachers begins in Guhla.

निपुण हरियाणा मिशन : गुहला में 78 प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nipun Haryana Mission: Training of 78 primary teachers begins in Guhla.
कार्यक्रम में मुख्याति​थि स्वागत करते अध्यापक हुए। प्रवक्ता
गुहला-चीका। निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंड गुहला में सोमवार को प्राथमिक अध्यापकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र दीक्षित ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में दो बैच बनाए गए हैं। इनमें कुल 78 प्राथमिक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषा और गणित संबंधी बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र दीक्षित ने प्रशिक्षण में शामिल अध्यापकों को नियमित उपस्थिति और समयपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों और नवाचारों को विद्यालयों में कक्षा शिक्षण के दौरान लागू किया जाए। शिक्षक बच्चों के सीखने के स्तर के अनुसार गतिविधियां तैयार करें और प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर ध्यान दें।
विज्ञापन


कमजोर विद्यार्थियों पर देना होगा विशेष ध्यान
नरेंद्र दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने, लिखने, समझने और बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को सीखने के प्रति रुचि विकसित करना जरूरी है। अध्यापकों को खेल आधारित, गतिविधि आधारित और आनंददायक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना चाहिए। सीखने में अतिरिक्त सहयोग की जरूरत वाले विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के साथ नियमित आकलन किया जाए। विद्यार्थियों की प्रगति का रिकॉर्ड रखते हुए जरूरत के अनुसार उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं बल्कि शिक्षकों के शिक्षण व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना और निर्धारित निपुण लक्ष्यों को हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को अपडेट करना जरूरी
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, अशोक कुमार और खंड निपुण समन्वयक सुनील दत्त भी मौजूद रहे। सुनील दत्त ने कहा कि निपुण शिक्षक ही विद्यार्थियों को निपुण बना सकता है। अध्यापकों को बच्चों में सीखने के प्रति जिज्ञासा, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास करने की भावना विकसित करनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सॉफ्टवेयर को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी होता है, उसी प्रकार अध्यापकों के ज्ञान और शिक्षण कौशल का निरंतर विकास भी आवश्यक है। इस अवसर पर कुलदीप नैन, हरमन सिंह, मोहित सहगल, सतीश कुमार, संदीप सीडा, एबीआरसी करमचंद और सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि स्वागत करते अध्यापक हुए। प्रवक्ता

कार्यक्रम में मुख्यातिथि स्वागत करते अध्यापक हुए। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed