फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The enactment of the 'Narad Moh Leela' conveys the message of renouncing ego and embracing humility.

Kaithal News: नारद मोह लीला के मंचन से अहंकार त्यागने और विनम्रता अपनाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The enactment of the 'Narad Moh Leela' conveys the message of renouncing ego and embracing humility.
क्लब के सदस्य मुख्याति​थि का स्वागत करते हुए। विज्ञप्ति
गुहला-चीका। प्राचीन श्री मां भवानी मंदिर में आदर्श नाटक क्लब की ओर से 72वें वर्ष आयोजित रामलीला का शुभारंभ सोमवार को नारद मोह लीला के मंचन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और हनुमान चालीसा के पाठ से की गई। प्रमुख समाजसेवी दर्शन सिंह सीड़ा ने परिवार और साथियों सहित दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


लीला में दिखाया गया कि देवर्षि नारद हिमालय की वादियों में कठिन तपस्या करते हैं। कामदेव भी उनकी तपस्या भंग करने में असफल रहते हैं। इससे नारद को अपनी तपस्या पर अहंकार हो जाता है और वे अपनी विजय का बखान भगवान ब्रह्मा और भगवान शिव के सामने करते हैं। नारद का अहंकार दूर करने के लिए भगवान विष्णु माया रचते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद नारद राजा शीलनिधि की पुत्री विश्वमोहिनी के रूप पर मोहित हो जाते हैं और भगवान विष्णु से उनके जैसा रूप मांगते हैं। भगवान विष्णु उन्हें वानर जैसा मुख दे देते हैं। स्वयंवर में विश्वमोहिनी भगवान विष्णु को वरमाला पहनाती हैं। इससे नारद क्रोधित होकर भगवान विष्णु को स्त्री वियोग का श्राप दे देते हैं। माया समाप्त होने पर उन्हें अपनी गलती का अहसास होता है और वे पश्चाताप करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन सिंह सीड़ा ने कहा कि नारद मोह लीला मनुष्य को अहंकार त्यागकर विनम्रता अपनाने का संदेश देती है। सफलता और सामर्थ्य पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। अयोध्या और वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने प्रभावशाली मंचन किया।


इस अवसर पर क्लब प्रधान बलबीर सैनी, राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, मोतीराम गर्ग, कृष्ण धीमान, हरपाल शर्मा, हरबंस सीड़ा, गुरदीप ढांडा, शशिभूषण शर्मा, प्रदीप सीड़ा, गुरमेल सिंह, सुखदाय सिंह, जयभगवान शर्मा, हरचेत बोपर, कृष्ण नंबरदार पीडल, प्रवीण गर्ग, गुरमीत सीड़ा, राजा मोहन राय और राजू बावा सहित अन्य मौजूद रहे।

क्लब के सदस्य मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए। विज्ञप्ति

क्लब के सदस्य मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed