{"_id":"5ba7e016867a557ec4199323","slug":"21537728534-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार के एक ओर सुधार के डायरेक्टर रॉकी मितल ने किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार के एक ओर सुधार के डायरेक्टर रॉकी मितल ने किया ऐलान
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे रॉकी मित्तल
हरियाणा सरकार के एक ओर सुधार के डायरेक्टर ने किया एलान
कहा-भाजपा ने करवाया बिना भेदभाव के विकास
कैथल जिले से लोकसभा के लिए टिकट मांगने वाले पहले प्रत्याशी
कहा-जीतूंगा भी, मंत्री भी बनूंगा
फोटो संख्या-4
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं मोदी के लिए गाने लिखकर प्रसिद्ध हुए रॉकी मित्तल ने अब कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का एलान किया है। मित्तल ने कहा कि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इसके लिए उन्हें पूरे 9 के 9 हलकों से लोगों का समर्थन मिल रहा है। मित्तल ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के महान नेता हैं और उन्हीं की प्रेरणा से वे राजनीति में आए हैं। भाजपा की सरकार से पहले हिसार, भिवानी या सिरसा, रोहतक सहित कई जिलों में परिवारवाद हावी नजर आया और वहीं का विकास हुआ। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में समान विकास करवाया है। बता दें कि उन्होंने पार्षद स्तर पर राजनीति की शुरुआत की। उनके भाई पार्षद बनें तो आज मॉडल टाउन में 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। वे लोकसभा का चुनाव लड़कर इस क्षेत्र का पिछड़ापन दूर करना चाहते हैं। आज तक कैथल जिले से किसी भी व्यक्ति को लोकसभा की टिकट नहीं मिली, वे पहले ऐसे नेता होंगे, जो इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। कैथल, कलायत, पिहोवा, गुहला-चीका, पूंडरी, कुरुक्षेत्र, रादौर, इस्माईलाबाद, लाडवा सहित सभी 9 हल्कों में लोग उन्हें समर्थन दे रहे हैं। उनका पूरा विश्वास है यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे सांसद बनेंगे। सांसद के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री भी बनेंगे।
कैथल शहर इस समय कांग्रेसी विधायक के चलते पिछड़ गया है। यदि विधानसभा में ही आवाज नहीं उठेगी तो क्षेत्र का विकास कैसे होगा? उनका अब तक कार्यकाल बेदाग रहा है। वे हरियाणा सरकार में 4 पदों पर रहे, हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने आज तक सरकार से जितना भी वेतन लिया, उसे मोदी, पीएम सहित पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए गानों पर खर्च किया। उन्हें सरकार से कोई पैसा नहीं चाहिए, वे केवल क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में आए हैं और आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।