फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर की पॉश कालोनियों में बने हैं नशा बिक्री के अड्डे

शहर की पॉश कालोनियों में बने हैं नशा बिक्री के अड्डे

Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनियों में बने हैं नशा बिक्री के अड्डे
शहर की पॉश कालोनियों में बने हैं नशा बिक्री के अड्डे
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर के बाद पुलिस आई हरकत में, कई जगह छापेमार कार्रवाई
फोटो संख्या-36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्मैक व दूसरी ड्रग्स की बिक्री के लिए शहर की कई पॉश कालोनियों में ही ठिकाने बने हुए हैं। जहां से नशेड़ियों को नशे का सामान सप्लाई होता है। पुलिस का एंटी स्मगलिंग सेल भी ज्यादा असरदार नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि शहर में नशे का कारोबार बेरोकटोक फल-फूल रहा है। हालांकि अमर उजाला की खबर के बाद पुलिस की टीमों ने कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई तो की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। ड्रग्स कंट्रोल विभाग की कार्यप्रणाली भी जिले में संदेह के घेरे में है। क्योंकि नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर कोई कंट्रोल नजर नहीं आ रहा है।
पॉश कालोनियों में बने हैं स्थाई अड्डे : पुलिस व खुफिया तंत्र के सूत्रों ने ही यह जानकारी दी कि शहर में सेक्टर 19, 20, अर्जुन नगर चौक के आस-पास, जींद रोड, रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाके सिरटा रोड के आस-पास कई स्थाई ठिकाने बने हुए हैं। जहां से नशे का सामान सप्लाई हो रहा है। एक-दो बार पुलिस ने इन ठिकानों पर रेड भी की है। लेकिन जड़ तक पहुंचने में पुलिस नाकाम रही है।
विज्ञापन

चिट्टे को इंजेक्शन के माध्यम से ले रहे हैं युवा : एक युवक ने बताया कि चिट्टे के रूप में यह ड्रग्स नशेड़ियों में प्रसिद्ध है। जिसे पानी में मिलाकर इंजेक्शन के रूप में लेते हैं। इसका नशा एक से दो दिन तक रहता है। इसी कारण इसे इंजेक्शन के रूप में लिया जाता है। इसके लिए विशेष प्रकार की सीरिंज है, जिसे अपने आप ही बड़े आराम से प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू बिक्री को लेकर प्रशासन कर रहा बैठकें, स्मैक बिक्री से अनजान : राष्ट्रीय जनशक्ति मंच के सदस्य डा. सुरेद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन तंबाकू बिक्री को लेकर तो बैठकें कर रहा है। लेकिन लगातार बढ़ रहे स्मैक, अफीम व चिट्टे की बीमारी से शायद अनजान है। प्रशासन को चाहिए कि नशीले पदार्थों की बिक्री की जड़ पर प्रहा करे।
अमर उजाला की खबर के बाद पुलिस की छापेमार कार्रवाई : बुधवार को अमर उजाला द्वारा उठाए गए इस मुद्दे के बाद एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर पुलिस की टीमों ने बस अड्डा के निकट स्थित जर्जर बिल्डिंग, मीट मार्केट व कई अन्य ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस ने छापे मारे हैं, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। यह जरूर है कि वहां रैपर व इंजेक्शन आदि पड़े हुए हैं। यह निगरानी लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा नशीले इंजेक्शन की बिक्री को लेकर सीएमओ को भी लिखा जाएगा। ताकि इन पर भी निगरानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed