फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्वतंत्रता सेनानी स्व. बलदेव सिंह श्योराण की पत्नी सुमेधा का स्वर्गवास

स्वतंत्रता सेनानी स्व. बलदेव सिंह श्योराण की पत्नी सुमेधा का स्वर्गवास

Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी स्व. बलदेव सिंह श्योराण की पत्नी सुमेधा का स्वर्गवास
स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के स्वतंत्रता सेनानी बलदेव सिंह श्योराण की धर्मपत्नी सुमेधा का बुधवार की सुबह स्वर्गवास हो गया। उनका अंतिम संस्कार करनाल रोड स्थित संस्कार घर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिसमें जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार रविंद्र मलिक ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए तथा परिजनों को तिरंगा सौंपा। पुलिस की गारद द्वारा मातमी धुन बजाकर हवा में फायर किए गए। स्वतंत्रता सेनानी श्योराण ने सन 1938-39 हैदराबाद के निजाम के जुल्मों के विरुद्ध आर्य समाज सत्याग्रह आंदोलन के तहत हैदराबाद में सत्याग्रह किया था। सुमेधा अपने पीछे पुत्र कुलदीप श्योराण, पुत्री अर्चना, पुत्रवधू, 6 पोते, 2 पोतियों का भरा-पूरा परिवार को छोड़ गई हैं। उनके पुत्र कुलदीप श्योराण विजिलेंस कैथल में कार्यरत हैं। निधन पर डीआईपीआरओ रणधीर शर्मा, धर्मबीर सैनी, दलबीर पूनिया, रणबीर ढुल फौजी, ओमप्रकाश सैन, रोशन लाल खटकड़, धर्मपाल छौत, कपिल बंसल, शमशेर सिंह कुंडू, साधू राम कुंडू, रमेश राणा ने भी शोक प्रकट किया। अंतिम संस्कार के समय भारी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे।

फोटो संख्या-18 व 19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed