फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   23 हजार रुपये का बिजली का बिल भरने के पैसे नहीं, स्कूल का कनेकशन कटा

23 हजार रुपये का बिजली का बिल भरने के पैसे नहीं, स्कूल का कनेकशन कटा

Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
23 हजार रुपये का बिजली का बिल भरने के पैसे नहीं,  स्कूल का कनेकशन कटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला शक्ति नगर स्कूल में 23 हजार रुपये की बकाया बिजली बिल की राशि ना मिलने के कारण बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया। जिससे स्कूल में पानी की कमी हो गई। पानी के अभाव में मिड डे मील भी नहीं बन रहा। शौचालय बदहाल है। बच्चों को परेशानी हो रही है। विभागीय कर्मचारी व अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेवारी डाल रहे हैं।
स्कूल में मिड डे मील ना बनने की सूचना पर जब वहां पहुंच कर बच्चों से पूछा गया तो बच्चों ने बताया कि पिछले दो दिनों से मिड डे मील नहीं बन रहा। छात्र सुनील, अमन ने कहा कि स्कूल में दोपहर का खाना नहीं मिल रहा। काफी बच्चे घर से दोपहर का खाना लेकर आते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से जब जानकारी मांगी गई तो मुख्य अध्यापिका सुरेखा शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग का 6 माह का करीब 23 हजार रुपये का बिल लंबित है। इस बारे में शिक्षा विभाग में अधिकारियों को कई बार लिखा गया। इस बिल को पास नहीं किया गया। जिस कारण सप्ताह पहले बिजली विभाग के अधिकारी कनेक्शन काट गए। इसके बाद भी वे संबंधित अधिकारी के पास दो दिनों तक लगातार गईं। लेकिन बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पाया। स्कूल में सबमर्सीबल लगा हुआ है। बिजली ना होने के कारण यह नहीं चल पाया। 100-50 बच्चों के लिए तो प्रबंध हो जाए, लेकिन 450 बच्चों के लिए प्रबंध कैसे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन में चल रही सुरसरियां : स्कूल में स्थित कमरे में रखे गए राशन में भी सुरसरियां चल रही है। यहां पर रखे गए आलू भी सड़ चुके हैं। ऐसे में इस राशन से मिड डे मील बनाकर बच्चों की सेहत से खिलवाड़ भी किया जा रहा है। बता दें कि इस स्कूल में कुल 450 बच्चों को मिड डे मिल दिया जाता है।

गैस सिलेंडर खाली, आग के चूल्हे पर बनता मिड डे मिल : पंचायत प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने बताया कि स्कूल के बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील के लिए सरकार की ओर से ईंधन बनाने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। लेकिन यहां पर इन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यहां पर ईंधन की बजाए उपलों को जलाकर मिड डे मील बनाया जाता है। जबकि ईंधन के सिलेंडर खाली है।
लटक रही हाई वोल्टेज तारें, कटा बिजली का कनेक्शन, पानी भी नहीं : राजकीय स्कूल में पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस स्कूल की बिल्डिंग के ऊपर से बिजली की हाई वोल्टेज तारें गुजर रही हैं। जो एक बड़ा खतरा है।


यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। लेकिन अब इसके बारे में जानकारी मिली है। स्कूल के बच्चों के समक्ष आ रही समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। स्कूल की बिजली का कनेक्शन कटने के कारण का पता लगाया जाएगा।
शमशेर सिह सिरोही, डीईओ, कैथल।


23 हजार रुपये का बिजली का बिल भरने के पैसे नहीं, स्कूल का कनेक्शन कटा
बिजली के बिना पानी नहीं.. पानी के बिना मिड डे मील नहीं, शौचालय बदहाल
सरकार की योजना दूध देने की.. यहां का निवाला भी सूखा..
मुख्यापक ने कहा-राशि ना मिलने के कारण बिजली का कनेक्शन कटा

फोटो नंबर-1 से 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed