{"_id":"5a47d8c94f1c1b10788b5b8c","slug":"21514657993-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईलाज लेने के लिए डॉक्टर के पास गया था डेंगू पीड़ित, एक व्यक्ति ने झगड़ा कर मुहं से काटा कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईलाज लेने के लिए डॉक्टर के पास गया था डेंगू पीड़ित, एक व्यक्ति ने झगड़ा कर मुहं से काटा कान
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया था डेंगू पीड़ित, एक व्यक्ति ने झगड़ा कर मुंह से काटा कान
पुलिस ने आरोपी को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डाक्टर का इंतजार कर रहे डेंगू पीड़ित मरीज से झगड़ा करते हुए दांतों से कान का निचला हिस्सा काट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना चीका पुलिस के एएसआई मनबीर सिंह ने आरोपी कुलविंद्र सिंह निवासी टटियाणा को धारा 323, 326, 506 तहत गिरफ्तार किया है। गांव टटियाना निवासी मजदूरी का काम करने वाले डेंगू से पीड़ित करीब 32 वर्षीय युवक की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार 2 दिसंबर की शाम को वह गांव में डाक्टर का इंतजार कर रहा था। मौके पर आए आरोपी ने बेवजह झगड़ा करते हुए उसके दायें कान काट खाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हालांकि अंधेरा होने कारण उस समय घटना स्थल से कटे कान का टुकड़ा नहीं मिल सका। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत के आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।