{"_id":"5a3567144f1c1b60678c19f4","slug":"21513449236-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं
आधार कार्ड के साथ करें खाद की खरीददारी किसान-डीसी
कैथल। डीसी सुनीता वर्र्मा ने कहा कि जिला में किसानों की मांग अनुसार खाद की बिक्री व आपूर्ति को पूरा किया जा रहा है तथा यूरिया खाद की कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए खाद की बिक्री पीओएस मशीन द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से सुनिश्चित की गई है, ताकि किसानों के लिए लिया गया खाद फेक्ट्रियों में सप्लाई न होने पाए और जिला के किसानों को ही मिले।
डीसी ने किसानों से अनुरोध किया है कि जब भी वे खाद लेने के लिए खाद विक्रेताओं के पास जाए तो अपने साथ अपना आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं। डीसी ने सरकारी व प्राईवेट खाद विक्रेताओं को आदेश दिए कि किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार खाद देना सुनिश्चित करें। कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे खाद विक्रेताओं के स्टोर व स्टाक का निरीक्षण समय-समय पर करते रहें तथा इन स्टाक में यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो ऐसे खाद विक्रेताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।
उपकृषि निदेशक डा. महावीर सिंह ने कहा कि सभी खाद विक्रेताओं को पीओएस मशीनें उपलब्ध करवा दी गई हैं। इन पीओएस मशीनों में खाद का स्टाक ऑनलाईन होने की प्रक्रिया में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन यह सभी किसानों की सुविधा के लिए ही किया गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे शांति बनाए रखें, उन्हें उनकी आवश्यकतानुसार हर हालत में खाद उपलब्ध करवाया जाएगा।