फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राशन डिपो पर अब 20 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा सरसों का तेल

राशन डिपो पर अब 20 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा सरसों का तेल

Fri, 15 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
राशन डिपो पर अब 20 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा सरसों का तेल
राशन डिपो पर अब 20 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा सरसों का तेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जिला को कैरोसीन मुक्त करने के बाद सभी 438 डिपूओं के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे तथा अंत्योदय परिवारों को राशन कार्ड पर जनवरी 2018 से एक लीटर सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा। विभाग द्वारा इन परिवारों को एक किलो चीनी प्रति राशन कार्ड साढ़े 13 रुपये किलो की दर से उपलब्ध करवाई जाएगी। सरसों का तेल व चीनी की सप्लाई से 36 हजार से अधिक परिवारों को लाभ होगा।
डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि सभी 438 डिपूओं पर पीओएस मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों पर अब कैसलैस लेन-देन करने के साथ-साथ सभी परिवारों को राशन वितरण में पूरी नियमितता बरतनें के साथ-साथ पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की राशन कार्डों की संख्या 18081 है, जिनमें 88 हजार 168 यूनिट दर्ज हैं। इसी प्रकार अंत्योदय परिवारों के 18049 राशन कार्ड हैं तथा जिनमें 79047 यूनिट दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त अन्य प्राथमिक हाउस होल्ड परिवारों के भी 67 हजार 551 राशन कार्डों में 3 लाख 6 हजार 608 यूनिट दर्ज हैं। उपायुक्त ने बताया कि एपीएल परिवारों के एक लाख 28 हजार 853 राशन कार्ड बने हैं, जिनमें 6 लाख 401 यूनिट दर्ज हैं।
विज्ञापन

अब नए वर्ष में अंत्योदय परिवारों, केंद्रीय बीपीएल तथा राज्य बीपीएल परिवारों को चीनी की सप्लाई भी शुरू की गई है। इससे पहले केवल राशन डिपूओं के माध्यम से अंत्योदय परिवारों को ही चीनी की सप्लाई की जाती थी। उन्होंने बताया कि 18049 परिवारों को प्रति राशन कार्ड 35 किलो गेहूं सस्ती दर पर सप्लाई की जाती है। यह गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय बीपीएल, राज्य बीपीएल तथा ओपीएस को 5 किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट की दर से 2 रुपये प्रति किलो देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले नवंबर व दिसंबर माह में डिपूओं के माध्यम से बाजरा की सप्लाई भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed