{"_id":"5a11cd4c4f1c1b6e548be101","slug":"21511116108-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वरिष्ठ नागरिक समिति एक, दो गुटों में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वरिष्ठ नागरिक समिति एक, दो गुटों में समझौता
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वरिष्ठ नागरिक समिति एक, दो गुटों में समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले करीब एक वर्ष से वरिष्ठ नागरिकों के अलग-अलग गुट रविवार को एक हो गए। जिसमें अलग हुए गुट ने पहले वाले गुट को अपना समर्थन दिया और बैठक कर बनाई गई दूसरी समिति को भंग भी किया गया। इसके बाद दोनों समितियों ने आपस में मतभेद को दूर करते हुए समिति के सदस्यों की विभिन्न समस्याओं विचार विमर्श किया।
रविवार को सनातन धर्म मंदिर में वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान राम नारायण रावल ने की। इस मौके पर रिटायर्ड एसडीओ बलवंत राज मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि मंच संचालन सुभाष मक्कड़ व बीडी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के दौरान टेक चंद वर्मा, चंद्रकांता, फकीर चंद गर्ग व श्याम लाल ने भजनों के माध्यम से समां बांध दिया। बलवंत राज व रोहित शर्मा ने कहा कि शहर में ठंड व धुंध के मौसम में वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करते जिससे हादसे अधिक होते हैं। इसलिए वे सभी वाहन चालकों से अनुरोध करते हैं कि वे ड्राइविंग सतर्कता से करें। इस मौके पर राम नारायण रावल, जगरूप सिंह, श्याम लाल भुटानी को उनके जन्मदिवस के लिए सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भगत राम, रामेश्वर शर्मा, रामकरण, जयप्रकाश, मदन मोहन राज, करतार यादव, जगदीश परुथी सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यकारिणी को भंग कर पुरानी समिति में हुए शामिल : दूसरी समिति ने कार्यकारिणी को भंग कर पहले गुट को समर्थन देने का एलान किया। दूसरी समिति के महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि अपने आप घोषित हुए प्रधान राम सिह समिति के कार्यों को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से नहीं चला रहे। इस पर समिति के सभी सदस्यों ने संवैधानिक तौर पर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधान ने सदस्यों की राशि भी अपने पास रखी है। जिस पर उसके सभी फैसलों को निरस्त कर दिया गया। जिस पर पुरानी समिति से हुए मतभेदों को दूर कर पुरानी समिति में शामिल होने का फैसला लिया गया। इस मौके पर रामपाल, हरिचरण गुलाटी, ओम प्रकाश, बलवंत राज एसडीओ, जगरूप सिंह, एसएल भुटानी, भगत राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
पदाधिकारी बोले, एक सदस्य के कारण थे मतभेद, दोनों गुटों ने बैठक कर सुलझाया मुद्दा
फोटो नंबर-30