फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाणे सरबत दा भला

नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाणे सरबत दा भला

Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाणे सरबत दा भला
नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाणे सरबत दा भला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले भर में शनिवार को गुरु नानक जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में श्री अखंडपाठ साहिब का भोग डाला गया। इस मौके पर शहर में भव्य नगर कीर्तन भी निकाला गया। शहर में मुख्य आयोजन गुरुद्वारा नीम साहिब में हुआ। सुबह से ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माथा टेकने वाली संगत की गुरुद्वारों में भीड़ रही। शबद कीर्तन के बाद शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। एसजीपीसी अमृतसर के सदस्य शरणजीत सिंह सौथा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरजीत सिंह, पूर्व एमएलए दिल्लू राम बाजीगर की मौजूदगी में नगर कीर्तन की शुरूआत की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब को भव्य पालकी में सुशोभित किया गया था। नगर कीर्तन की अगुवाई परंपरागत वेशभूषा में सजे पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन के आगे बैडबाजों वालों ने गुरबाणी का गुणगान कर सब का मन मोह लिया। महिलाएं आगे आगे झाडू से सफाई की सेवा कर रही थी। गुरुद्वारा के मुय ग्रंथी साहब सिंह और शहर की सुखमनी सभा सोसाइटी के सदस्य शब्द कीर्तन करते हुए संगत के साथ चल रहे थे। साहब सिंह ने सत गुरु नानक प्रगटया, मिट्टी धुंध जग चानण होया। वाहे गुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह फतेह गुरुबाणी का गुणगान किया। नगर कीर्तन डोगरा गेट, प्रताप गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, न्यू करनाल रोड, करनाल रोड, पिहोवा चौक व पार्क रोड से होते हुए श्री गुरु तेग बहादुर चौक पर समापन हुआ। शहर में जगह जगह विभिन्न धार्मिक संस्थाओं और सिख संगतों ने फूलों की बरखा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। प्रधान सरजीत सिंह ने कहा कि सिख संगतों ने श्री गुरु नानक देव जी का जन्म दिहाड़ा बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मना रही हैं। उन्होंने सिख संगतों को गुरुओं के इतिहास और उनकी कुर्बानियों के बारे में बताया। इसी के साथ उन्होंने युवाओं को अमृत छक गुरु के सिख बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. सुरेंद्र सिंह, दीपेंद्र कोहली, गुरचरण सिंह टीवीएस, गुरदीप सिंह मलिक, सुखविंद्र्र सिंह व हरपाल सिंह समेत सैंकड़ों श्रदलु मौजूद थे। जगदीशपुरा गांव में भी शबद कीर्तन किया गया। इस मौके पर दस्तारबंदी प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय आने वाले युवाओं को सरपंच निशान कौर, कशमीर सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। गांव में नगर कीर्तन भी निकाला गया। इस मौके पर जरनैल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मान सिंह नंबरदार, सुखविंद्र सिंह, सतविंद्र, जीत सिंह समेत संगत मौजूद थी। गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब नगर कीर्तन में सिख युवकों ने तलवारबाजी और गतका का हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। गतका पार्टी ने नगर कीर्तन के आगे आगे आंखों पर पट्टी बांध कर तलवार से केला काटने और तलवारबाजी के करतब दिखाए। विभिन्न संस्थाओं ने जगह जगह चाय और फ्रूट के लंगर की सेवा की।

बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजा शहर
गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शहर में निकाला भव्य नगर कीर्तन
संगत ने फूलों की बरखा कर किया स्वागत
फोटो संख्या-2, 3 व 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed