{"_id":"59b031a54f1c1bf97f8b4725","slug":"21504719269-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य सिविल लाइन थाने में हुए पेश, बयान दर्ज करवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य सिविल लाइन थाने में हुए पेश, बयान दर्ज करवाए
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य सिविल लाइन थाने में हुए पेश, बयान दर्ज करवाए
रोशन लाल आर्य बोले, वीडियो में मेरा चित्र व आवाज है हो सकता है कुछ भाग टैंपर किया हो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हाईकोर्ट के आदेशानुसार छछरौली के पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य बुधवार देर शाम सिविल लाइन थाना में पेश हुए। जहां एसएचओ सुभाष श्योकंद ने उनके बयान दर्ज किए, उन्होंने पूर्व विधायक को एक सीडी भी दिखाई। पूर्व विधायक ने कहा कि सीडी में मेरा चित्र व आवाज तो है, लेकिन इसमें हो सकता है कोई भाग टैंपर किया हुआ हो, इसलिए वे इस सीडी को एफएसएल में जांच करवाएंगे। वहीं पूर्व विधायक ने शिकायत देने वाले व्यक्ति को सरकारी ठेकेदार बताते हुए सरकार के लिए मुखबिरी का काम करने वाला बताया। इससे पूर्व भी उक्त व्यक्ति ने एक मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। उसने कोई गलत नहीं बोला है जो बोला है वह इतिहास के अनुसार बोला गया है।
10 अगस्त को पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य ने कोयल पर्यटन केंद्र में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया था। मामले में नीमवाला गांव के शमशेर सिंह ने आरोप लगाया था कि पूर्व विधायक रोशन लाल ने सर छोटू राम का अपमान करते हुए कहा था कि छोटूराम ने अंग्रेजों का साथ दिया था और आजादी का विरोध किया था, वहीं छोटू राम की मूर्तियों को हटाने की बात कही थी। इसके साथ-साथ देवीलाल पर भी अभद्र टिप्पणी करते हुए उनकी सरकार आने पर मूर्तियों को हटाकर गला-सड़ाकर बर्तन बनाकर मंदिर में रखवाने की बात कहीं थी जो महापुरुषों का अपमान है।
पूर्व विधायक ने कहा कि जब कोयल पर्यटन केंद्र से प्रेस वार्ता करके निकले तो शिकायतकर्ता शमशेर सिंह ने मेरी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व डीएसपी सीबीआई सूरजमल सिंह राणा को धमकी देते हुए कहा कि रोशनलाल तो जाटों के सबसे बड़े शत्रु हैं। पहले भी मुकदमा करवाया था, अब फिर से देख लूंगा। लेकिन हमने कोई टकराव न करते हुए पत्रकार वार्ता में संविधान के तहत काम किया। उन्होंने यहां अपने बयान दर्ज करवाए हैं। हो सकता है सीडी में उनके द्वारा बोली गई बात में छेड़छाड़ की गई है। इसकी भी जांच जरूरी है।