फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर के प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के नाम होंगे सार्वजनिक

शहर के प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के नाम होंगे सार्वजनिक

Fri, 11 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
शहर के प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के नाम होंगे सार्वजनिक
शहर के प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के नाम होंगे सार्वजनिक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद कैथल पिछले काफी समय से फंड संबंधी समस्या से जूझ रही है। हर माह कर्मचारियों को वेतन देने में भी परिषद को परेशानी हो रही है। इससे निजात के लिए परिषद अब शहर पर बकाया 14 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने की तैयारी में है। परिषद डिफॉल्टरों से वसूली के लिए कई कड़े कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत अब नगर परिषद टैक्स के देनदारों के नाम सार्वजनिक करेगा। ईओ विक्रम सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया आने वाले 10 से 15 दिनों तक पूरी हो जाएगी।

14 करोड़ रुपये की बकाया है शहर पर : शहर में नगर परिषद का एक अप्रैल 2016 से अब तक 14 करोड़ 72 लाख 15 हजार 917 रुपये बकाया है। जिसमें हर साल करीब 3 करोड़ रुपया परिषद की डिमांड रहती है। इस साल अभी तक महज 1.74 करोड़ रुपया ही जमा हो पाया है। यदि प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी हो जाए तो परिषद को वेतन सहित कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


डिफॉल्टरों के नाम होंगे सार्वजनिक : नगर परिषद डिफॉल्टरों के नाम परिषद कार्यालय के बाहर चस्पा करेगा। जिसमें उनके नाम व उनकी ओर बकाया राशि का जिक्र होगा। इसके अलावा कैथल नगर परिषद की वेबसाइट पर भी ये नाम सार्वजनिक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र जमा करवाएं अपना प्रॉपर्टी टैक्स : परिषद के ईओ विक्रम कुमार ने कहा कि लोगों से अपील है कि वे अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं। ताकि शहर में विकास सहित साफ-सफाई व वेतन पर खर्च होने वाली राशि के लिए परिषद को दूसरे मदों पर निर्भर न रहना पड़े। अपना खर्च चलाने के लिए परिषद को फंड की आवश्यकता है। डिफॉल्टरों के नाम सार्वजनिक करने के साथ-साथ विभाग की साइट पर भी उनके नाम इंटरनेट के माध्यम से सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed