{"_id":"594eaf974f1c1ba3228b45ae","slug":"21498328983-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाला में तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। सीवन गोशाला में चल रहा क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। गोशाला सेवा समिति के सदस्य अशोक गोयल, जितेंद्र रत्न व गो भक्त दलबीर सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। क्रमिक अनशन को और अधिक बल मिला जब जिला कैथल की कई गोशालाओं के पदाधिकारी व पूर्व विधायक बूटा सिंह इस धरने में शामिल हुए। बूटा सिंह ने कहा कि मेरे लिए राजनीति बाद में है, पहले मेरे लिए गाय माता व मेरे गांववासी है। वह एक गोभक्त है। धरने को हरियाणा राज्य गोशाला संघ जिला कैथल के संरक्षक महंत मूर्ति पुरी बाता, स्वामी इंद्र गिरी, जिला सचिव मा.रामदास गुगलानी व कोषाध्यक्ष सीता राम डांढ व गौशाला के पूर्व संस्थापक प्रधान व सरपंच प्रतिनिधि व पैक्स चेयरमैन अमरेंद्र सिंह खारा ने भी संबोधित किया। अमरेंद्र सिंह खारा व मंदिर कमेटी के प्रधान बाबू राम मित्तल ने कहा कि धरना व क्रमिक अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन दशमेघ मंदिर की 154 कनाल जमीन को खाली नहीं करवा देता ओर थाना सीवन प्रबंधक का तबादला नही हो जाता। खारा ने बताया कि जब मंदिर कमेटी ने 154 कनाल जमीन बकायदा एक प्रस्ताव पारित करके सीवन गौशाला को हरा चारा की बिजाई करने के लिए दे दी थी। उसी दिन ही गायों के लिए लगभग 3 एकड़ जमीन पर हरा चारे की भी बिजाई कर दी गई थी। लेकिन एक पक्ष बेवजह इस जमीन पर अपना हक जता कर उस मंदिर की 5 एकड़ जमीन पर धान भी लगा चुका है। यह सब पुलिस प्रशासन की मदद से ही संभव है। इस अवसर पर बाबा मूर्ति पुरी, सीता राम, लज्जा राम , आनंद शर्मा, सतबीर भाणा, सोहन लाल, ओम प्रकाश, रामफल, मा.रामदास गुगलानी, प्रशांत आनंद, योगेश गर्ग, हरीश गर्ग, सुरेश कुमार, रोशन लाल चीका, पवन कुमार चीका, नरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
सीटीएम ने ली जानकारी
23 जून को देर रात कैथल के सीटीएम विजेंद्र हुड्डा क्रमिक अनशन पर बैठे गो भक्तों, मंदिर कमेटी के सदस्यों मिले व उनसे बातचीत कर उनका पक्ष जाना। पवन शर्मा व प्रशांत आनंद ने सीटीएम को पूरा मामला विस्तार से बताया। सीटीएम ने बताया कि जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। जहां तक थाना प्रबंधक के तबादले की बात है इसके बारे में जिला पुलिस अधीक्षक से बात करेंगे।
प्रशासन ने लगाई धारा 145 और सीवन नायब तहसीलदार रिसीवर नियुक्त
प्रशासन ने विवाद को निपटाने के लिए नायब तहसीलदार सीवन सुरेश कुमार को उपरोक्त भूमि के लिए रिसीवर नियुक्त कर दिया है व धारा 145 लगा दी है। पत्रकारों से बात करते हुुए नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें दशा-समेध तीर्थ एवं मंदिर की भूमि के लिए रिसीवर नियुक्त किया गया है व धारा 145 लगा दी गई है।