{"_id":"594423ad4f1c1bba5e8b47cf","slug":"21497637805-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड ब्रेक से उछलकर सड़क पर गिर बुरी तरह से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड ब्रेक से उछलकर सड़क पर गिर बुरी तरह से हुआ घायल
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीड ब्रेक से उछलकर सडक़ पर गिर बुरी तरह से हुआ घायल
गुहला-चीका। वीरवार शाम को चीका पटियाला रोड़ पर थाना के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए नाके से बच कर शार्टकट निकलते हुए युवक स्पीड ब्रेकर से उछल कर सड़क पर जा गिरा। जिससे युवक के बाजू व सीर में गहरी चोट आई है, जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है।
गांव खुशहाल माजरा का युवक बलजिंद्र सिंह पुलिस नाके से बचने के लिए साथ लगती कालोनी की सड़क से गुजरने लगा तो वहां पर बने एक स्पीड ब्रेकर को वह देख नहीं पाया। ब्रेकर पर उछलने से युवक सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया। बलजिंद्र सिंह को सड़क पर गिरा देख दर्जनों लोग एकत्रित हो गए लेकिन किसी ने भी उसकी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। इसी दौरान प्रमुख समाज सेवी नोदी चीका को दुर्घटना का पता चला। नोदी तुरंत एंबुलेंस ले घटना स्थल पर पहुंचा और घायल बलजिंद्र सिंह को महावीर दल अस्पताल में पहुंचाया। बलजिंद्र सिंह की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। यहां भी नोदी ने आगे आते हुए घायल को पीजीआई चंडीगढ़ तक पहुंचाया और उसका इलाज शुरू करवाया।