{"_id":"67ed9543d8f829b8d20ac96d","slug":"2143-lakhs-cheated-in-the-name-of-investing-in-the-company-kaithal-news-c-18-1-knl1004-615826-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कंपनी में निवेश करने के नाम पर 21.43 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कंपनी में निवेश करने के नाम पर 21.43 लाख ठगे
Thu, 03 Apr 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कंपनी में रुपये निवेश करने के नाम पर एक व्यक्ति से 21 लाख 43 हजार 600 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिरसल के अशोक कुमार ने पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 5 जनवरी 2025 को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह शेयर बाजार में निवेश करवाकर अच्छा मुनाफा कमा सकता है। गत छह जनवरी को उसने कंपनी के शेया अकाउंट में 80000 डाल दिए। उसी दिन शाम को आरोपी ने कहा कि वह 25000 रुपये और डाल दे उसने अपने गूगल पे से 25 हजार की राशि डाल दी। इसके बाद कई दिनों तक आरोपियों से बात होती रही।
अशोक के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने उसे 8 जनवरी 2000 को कहा कि वह इंदौर आ जाए। आपसे बात करनी है आपको बहुत ज्यादा पैसा करोड़ों के हिसाब में दिला सकते हैं। इस प्रकार से आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उसे खाते से 21 लाख 43 हजार 622 की राशि अपने खाते में डलवा ली। बाद में आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। मामले के जांच अधिकारी पूंडरी थाना के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।