{"_id":"678c02c3e4a6d9127b0c7f4d","slug":"21-thousand-challan-for-bursting-firecrackers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-563370-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पटाखे बजाने पर 21 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पटाखे बजाने पर 21 हजार का चालान
Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर में बुलेट से पटाखे बजाने पर बुलेट बाइक के चालक का 21 हजार रुपये का चालान किया गया है। स्कूल की छुट्टी के बाद एक युवक अपने बुलेट बाइक पर पटाखे बजा रहा था। कई चक्कर लगाने के बाद सीवन पुलिस ने उसे रोक लिया और उसका चालान कर बुलेट इंपाउंड कर दिया।
थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद एक युवक बार बार चक्कर लगा कर बुलेट के पटाखे बजा रहा था। इसके कारण से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। उन्हें इसके बारे में शिकायत मिली और उन्होंने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को रोका। युवक के पास लाइसेंस भी नहीं था और मोटरसाइकिल के कागजात भी पूरे नहीं थे। बुलेट से पटाखे बजाने, आरसी व लाइसेंस न होने के कारण बुलेट के बाइक चालक का नियमानुसार 21 हजार रुपये का चालान किया गया है और बाइक को इंपाउंड कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें, दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि नगर निवासियों को भी इस प्रकार से कोई शिकायत है या कोई वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो उसकी सूचना थाना में दें। नियमानुसार उस पर कार्रवाई की जाएगी।