{"_id":"4c08e36e7384fb1ed1e7f3577529b7ba","slug":"21-lakh-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टर्की भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टर्की भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति के साथ टर्की भेजे जाने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
जालंधर झज्जर निवासी आनंद सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चचेरे भाई को टर्की भेजना चाहता था। इसी बीच उसकी मुलाकात डोला नगल अमृतसर पंजाब निवासी प्रभजोत सिंह से हुई। प्रभजोत सिंह, दलबीर सिंह व उसकी पत्नी कवलीत कौर ने उसको टर्की भेजने के लिए पांच लाख रुपये की मांग रखी।
जिस पर वह उनकी बातों में आ गया। उसने कैथल के बस स्टैंड पर 10 अक्तूबर 2014 को पैसे दे दिए। दो-तीन बार में उसने ये पैसे आरोपियों को दिए। लेकिन उसके बाद ना तो उसके भाई को विदेश भेजा और ना ही उसके पैसे वापिस किए। पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। पैसे वापिस न आने के कारण उसने पुलिस की शरण लेनी पड़ी। जांच अधिकारी एसआई युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन