फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   21 cases came positive, 30 infected patients were cured

21 केस आए पॉजिटिव, 30 संक्रमित मरीज हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
21 cases came positive, 30 infected patients were cured
जिले में 41 दिन बाद बड़ी राहत की खबर है। 22 अप्रैल से लगातार जारी मौतों का सिलसिला मंगलवार एक जून को रुका। जब एक जून को कोई मौत सामने नहीं आई। वहीं नए पॉजिटिव मामले भी 21 आए हैं। जिससे जिले में कोरोना को लेकर नियंत्रित स्थिति सामने आई है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मंगलवार को राहत भरी खबर आई कि किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मृत्य नहीं हुई है। इसके साथ-साथ जिले का रिकवरी रेट में निरंतर सुधार हो रहा है। अब रिकवरी रेट 92.7 हो चुका है। मंगलवार को 30 कोरोना मरीज ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 5, शाह अस्पताल से 2, सिग्नस अस्पताल से 2 तथा होम आइसोलेशन में रहे 21 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 10 हजार 797 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 481 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 49 हजार 671 में से 2 लाख 38 हजार 333 सैपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले का पॉजिटिव रेट 4. 32 प्रतिशत है तथा कोरोना से मृत्यु दर 2.76 प्रतिशत है। अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 21 नए केस सामने आए हैं। जिले में 385 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 1 लाख 75 हजार 760 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 49 हजार 102 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 26 हजार 658 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 14 हजार 370 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 7 हजार 960 कोविशिल्ड तथा 6 हजार 410 कोवाक्सीन है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। अब 1 जून को एक भी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed