फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो युवकों को लील चुकी 11 हजार व 33 हजार वोल्टेज की लाइनों को लेकर बिजली विभाग जारी करेगा नोटिस

दो युवकों को लील चुकी 11 हजार व 33 हजार वोल्टेज की लाइनों को लेकर बिजली विभाग जारी करेगा नोटिस

Tue, 07 May 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
दो युवकों को लील चुकी 11 हजार व 33 हजार वोल्टेज की लाइनों को लेकर बिजली विभाग जारी करेगा नोटिस
कैथल। दो नौजवान युवकों की जिंदगी लील चुकी करनाल रोड से गुजर रही हाई वोल्टेज की तारों के लिए बिजली विभाग अब उन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करेगा। जिन दुकानदारों ने तारों के निकट बड़े फ्लैक्स बोर्ड लगाए हुए हैं। जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है। यह फैसला अधीक्षक अभियंता द्वारा ली गई बैठक में लिया गया। जिसके लिए सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर या तो फ्लैक्स हटा लिए जाएं अन्यथा विभागीय नियमानुसार ऐसे दुकानदारों व प्रतिष्ठान मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो नौजवान पत्रकारों की हो चुकी है मौत:-छह माह पहले करनाल रोड पर जाट कॉलेज की दुकानों में फ्लैक्स बोर्ड लगा रहे दो नौजवान पत्रकार हवा के झोंके के कारण हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए थे। जिनकी बाद में पीजीआई में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस तरह के कई ऐसे हादसे भी हो चुके हैं, जिसमें फ्लैक्स बोर्ड तेज हवाओं के कारण तारों से टकरा जाते हैं। ऐसे में अभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। फ्रेंडस कालोनी में भी पिछले दिनों हादसा हुआ था। पूर्व डीसी आवास के सामने भी पिछले दिनों हादसा हुआ था।
विज्ञापन

तीन बड़ी लाइनें गुजर रही हैं करनाल रोड से:-शहरवासी बहादुर सिंह, विक्रम कुमार, राजेंद्र कुमार ने कहा कि करनाल रोड से तीन बड़ी हाई वोल्टेज की तारें गुजर रही हैं। इसमें एक 33 हजार वोल्ट की है तो दो 11-11 हजार वोल्ट की हैं। इन तारों में हल्का सा भी लोहे का पाइप आदि टच हो जाए तो वह जल उठता है। इन तारों में हर समय करेंट रहता है। इसी प्रकार से जींद रोड, प्यौदा रोड, अंबाला रोड, फ्रेंडस कालोनी, छात्रावास रोड से भी हाई वोल्टेज की तारें गुजर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते जा रहे हैं फ्लैक्स व बोर्ड:-करनाल रोड पर नवगृह-पिहोवा चौक से लेकर सर छोटू राम बाईपास चौक तक फ्लैक्स बोर्ड व बैनर्स की बाढ़ सी आई हुई है। यहां कई जगह तो फ्लैक्स बोर्ड तारों के काफी नजदीक है। थोड़ी सी तेज हवा चलने पर फ्लैक्स टूट कर इन तारों पर आ गिरते हैं।

अधीक्षक अभियंता ने नोटिस जारी करने का दिया आदेश:-बिजली विभाग में अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा सोमवार को एसडीओ व जेई की बैठक ले रहे थे। जिसमें उन्हें पता लगा है कि शहर में कई जगह तारों के निकट फ्लैक्स लगाए गए हैं। ये तारें लंबे समय पहले गुजारी गई थी। अब इनके निकट ही निर्माण कार्य करके पोस्टर व बैनर लगाए गए हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके लिए सिटी-1 व सिटी-2 एरिया में सर्वे करवाया जाएगा। जिन दुकानदारों के फ्लैक्स व बोर्ड नजदीक होंगे, उन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed