फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Tue, 19 Feb 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

फोटज्ञे नंबर-04
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नियमित करने व वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में एनएचएम के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जिला अस्पताल के गेट के बाहर दिया गया धरना 14वें दिन भी जारी रहा। हड़ताल के 14वें दिन भी पूरा एंबुलेंस स्टाफ, कार्यालय का स्टाफ, आयुष विभाग, आरबीएसके, आरएनटीसीपी समस्त कर्मचारियों ने धरने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेंद्र राजराणा ने की।

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में सकारात्मक फैसला ले सकती है लेकिन इस सरकार की नियत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। जिस तरह सर्व शिक्षा को सरकार ने ग्रेड पे, भते, सातवां वेतन आयोग जैसी सुविधाऐं दी उसी तरह एनएचएम पर भी ये सभी सुविधाऐं लागू होनी चाहिएं। मौके पर बलजीत किछाना, वरिष्ठ राज्य उप प्रधान फार्मासिस्ट एसोसिएशन हरियाणा ने संबोधित किया और कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगें जायज हैं। उनकी एसोसिएशन कर्मचारियों की सभी मांगों का समर्थन करती है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप चीमा व जिला सचिव रामपाल ने कहा कि सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगो को जल्द ही नहीं पूरा किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। राज्य कमेटी के आह्वान पर इस हड़ताल को 21 फरवरी तक तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। इस अवसर पर डा प्रमोद, राजेश गोयत, नरेन्द्र बूरा, महाबीर, सोनू, प्रदीप, विक्रम कल्याण, मीना, मनीता, सुमन, सोनिया, चिंकी, नेहा, सुदेश, बमित्रा, रमेश, बलजीत, माखन सिंह, संजीव, अनिल कुमार, कर्म सिंह, बलकार इत्यादि समस्त कर्मचारी व समस्त महिला कर्मचारी अपने मजबूत हौसले के साथ हड़ताल में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed