{"_id":"5c65b3efbdec2217fc33eacf","slug":"201550169071-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय सरल केंद्र पर ठीक कार्य नहीं करने पर वालों पर होगी कारवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय सरल केंद्र पर ठीक कार्य नहीं करने पर वालों पर होगी कारवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय सरल केंद्र पर ठीक कार्य नहीं करने पर वालों पर होगी कारवाई
फोटो नंबर-29
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि अंत्योदय सरल केंद्र पर संबंधित विभाग ठीक कार्य नही करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग से संबंधित सेवाओं व योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। जिला उपायुक्त समय-समय पर अंत्योदय सरल केंद्र के कार्यों पर निगरानी रखकर संबंधित विभागाध्यक्षों को जरूरी दिशा-निर्देश दें। परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पीएनडीटी, जिला लाईब्रेरी, अंत्योदय सरल प्रोजैक्ट, सक्षम हरियाणा विषय पर समीक्षा कर रहे थे। कलायत के एसडीएम जगदीप सिंह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में कलायत में बहुत अच्छा कार्य हो रहा है। दूसरे उपमंडलों में भी इस तरह से काम होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपमंडलाधीश संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेकर उसे अपलोड करें। अंत्योदय सरल केंद्रों पर डाक्यूमेंट हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है, जोकि निर्धारित फीस लेकर आम जन को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम के आदेशानुसार सभी सेवाओं के समयनुसार दिया जाए, जो भी अधिकारी समयबद्ध तरीके से सेवाओं का लाभ मुहैया नही करवाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित के खिलाफ जुर्माना भी किया जाएगा, जिसमें से कुछ राशि आवेदनकर्ता को दी जाएगी। इस मौके पर एसपी वसीम अकरम, एडीसी सतबीर कुंडु, एसडीएम कमलप्रीत कौर, जगदीप सिंह, संजय कुमार, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, सिविल सर्जन आरके नैन, सीएमजीजीए चंद्राणी रॉय, जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा, डीआईओ दीपक खुराना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही, कार्यकारी अभियंता कुलदीप, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।