फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पंचायत के बहाने पांच लोगों को बुलाकर किया गया हमला-नेतराम वर्मा

पंचायत के बहाने पांच लोगों को बुलाकर किया गया हमला-नेतराम वर्मा

Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पंचायत के बहाने पांच लोगों को बुलाकर किया गया हमला-नेतराम वर्मा
पंचायत के बहाने पांच लोगों को बुलाकर किया गया हमला : नेतराम वर्मा
विज्ञापन

एसपी से मिले सैन भगत सभा के पदाधिकारी सहित समाज के लोग
दूसरे पक्ष ने भी की बैठक
फोटो नंबर 14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सैन धर्मशाला व स्कूल को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार को एक पक्ष ने एसपी को ज्ञापन देकर पंचायत के नाम पर बुलाकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी बैठक की है।
एक पक्ष की ओर से राजगुरु बाबा सैन भगत के प्रधान नेतराम वर्मा ने बताया कि सैन समाज द्वारा एक सामाजिक संस्था बनाई गई है। जो शहर में 30 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत है। संस्था द्वारा एक धर्मशाला का निर्माण फ्रांसवाला रोड चंदाना गेट किया गया है। जिसमें आठ कमरे हैं। उनमें से चार कमरों में संस्था का स्कूल चल रहा है। संस्था द्वारा सैन विद्या मंदिर स्कूल के नाम से थाना शहर के पास चल रही है। जिसमें लगभग 300 बच्चे पढ़ते हैं। पिछले दिनों अज्ञात लोगों ने उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया कि उन्हें भी संस्था का सदस्य बनाए जाए। उन्होंने कहा कि संस्था में सभी निर्णय मीटिंग बुलाकर व कानून के अनुरूप किए जाते हैं। जिस पर सभी लोग बुरी तरह से भड़क गए और स्कूल में घुस कर धरना देने की धमकी दी। जिसकी वजह से संस्था को एक मुकदमा दायर करना पड़ा। जो न्यायाधीश अल्का रानी सिविल जज की अदालत में चल रहा है। 19 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति के साथ साठ-गांठ कर उनकी संस्था के पांच सदस्यों को 3 फरवरी को ऊधम सिंह पार्क में यह कह बुलाया गया कि मामले का निपटारा आपसी सहमति से करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी फैसले की इच्छा नहीं थी और वे मारपीट करना चाहते थे। उनके पांच सदस्यों पर उनके द्वारा लाठी डंडे से हमला किया गया। इसी मामले में कार्रवाई के लिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक ज्ञापन एसपी को सौंपा। एसपी वसीम अकरम ने आश्वासन दिया उनकी मांगों को जल्दी पूरा किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान नेतराम वर्मा, सुरेंद्र कुमार, सुरजमल, राजेंद्र, बेदी पाड़ला, महाबीर सिंह, सुरजभान, रामफल, प्रेमचंद, बीरभान पाड़ला, रोहताश पाड़ला, राजेश कुमार, चंद्रभान, रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने की सनातन धर्म मंदिर में बैठक
फोटो नंबर 36
कैथल। सैन समाज की एक बैठक सनातन धर्म मंदिर में हुई। जिसकी अध्यक्षता कुरुक्षेत्र धर्मशाला के उपप्रधान सूबे सिंह सौंगल ने की। उन्होंने बताया कि बाबा सैन भगत धर्मशाला के निकट सिटी थाना में 19 फरवरी को एक महापंचायत बुलाई गई है। ताकि समाज की धरोहर समाज के लोगों को मिल सकें। समाज के लोग नहीं चाहते कि धर्मशाला में धर्मशाला के अलावा कोई अन्य कार्यक्रम न हो। केवल समाज को एकजुट करने वाले काम हो। इस मौके पर सुबेसिंह, महावीर पाड़ला, कृष्णलाल तंवर, हरिकेश सैन हरसोला, सुंदर, जयपाल, गुरदेव, जयनारायण, शमशेर, महेंद्र, देवीप्रसन्न, राजा बुढ़ा खेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed