{"_id":"5c379be6bdec227319608449","slug":"201547148262-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की 236 घोषणा में से 73 विकास परियोजनाएं हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की 236 घोषणा में से 73 विकास परियोजनाएं हुई पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करवाएं अधिकारी : एडीसी
एडीसी ने मुख्यमंत्री के विकास की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एडीसी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में सीटीएम विजेंद्र हुड्डा के साथ अधिकारियों की मुख्यमंत्री के विकास की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली। जिसमें एडीसी सतबीर कुंडू ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री द्वारा की गई विकास कार्यों की घोषणाओं के तहत वर्ष 2015 से 2017 तक की सभी लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र शुरू करवाएं और जारी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि जिला वासियों को इन विकास कार्यों का लाभ मिल सके।
एडीसी ने कहा कि जिला में अभी तक मुख्यमंत्री द्वारा 236 विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है। अब तक 73 विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं तथा 81 विकास परियोजनाओं पर कार्य जारी है, 17 घोषणाएं फिजिबल नहीं हैं तथा 65 घोषणाएं लंबित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2015-16 में जिला के लिए घोषित विकास परियोजनाओं में से लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाएं। उन्होंने पूंडरी में पंपिंग स्टेशन हेतू भूमि उपलब्ध करवाने तथा सामुदायिक केंद्र के निर्माण के संदर्भ में नगर पालिका एमई को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे इन विकास परियोजनाओं की शुरूआत करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिंचाई विभाग की घोषणा फतेहपुर माइनर के विस्तार के संदर्भ में विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे इस संदर्भ में अपने मुख्यालय से बातचीत करें। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता राजकुमार व कुलदीप सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता वीके गुप्ता, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता आशीष गुप्ता, बीडीपीओ कंचन लता, रोजी, राजकुमार चांदना, सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।