फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   उपभोक्ता को दुकानदार की किसी वस्तु पर संदेह तो वो विभाग को करे शिकायत

उपभोक्ता को दुकानदार की किसी वस्तु पर संदेह तो वो विभाग को करे शिकायत

Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता को दुकानदार की किसी वस्तु पर संदेह तो वो विभाग को करे शिकायत
उपभोक्ता को दुकानदार की किसी वस्तु पर संदेह तो वो विभाग को करे शिकायत
विज्ञापन

फोटो नंबर-28
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। चीका के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता निरीक्षक विनोद शर्मा ने की। इस मौके पर शर्मा ने बताया कि हमारे में से हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है और उपभोक्ता का यह अधिकार है कि वह किसी दुकान से खरीदी गई हर चीज का पक्का बिल ले। उन्होंने कहा कि क्षपभोक्ता को दुकानदार की किसी वस्तु पर संदेह है तो वह इसकी शिकायत भी कर सकता है और विभाग का सहारा भी ले सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में बताया कि जीवन एवं संपत्ति के लिए हानिकारक सामान और सेवाओं की बिक्री के खिलाफ सुरक्षा का अधिकार, खरीदी गई वस्तु की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता, शुद्घता, स्तर और मूल्य, जैसा भी मामला हो, के बारे में जानकारी का अधिकार, अनुचित व्यापार पद्घतियों या उपभोक्ताओं के शोषण के विरूद्घ निपटान का अधिकार, सूचना संपन्न उपभोक्ता बनने के लिए ज्ञान और कौशल प्राप्त करने का अधिकार,अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने का अधिकार आदि हैं। इसलिए सभी उपभोक्ताओं को जागना होगा और सामान की खरीददारी के समय पक्का बिल अवश्य लेना चाहिए। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राहुल व मनप्रीत, सिहाली के सरपंच आत्मा राम, भजन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed