फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दूसरे दिन 15 हजार 260 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, परिजन बाहर करते रहे इंतजार

दूसरे दिन 15 हजार 260 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, परिजन बाहर करते रहे इंतजार

Sun, 18 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन 15 हजार 260 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, परिजन बाहर करते रहे इंतजार
दूसरे दिन 15 हजार 260 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, परिजन बाहर करते रहे इंतजार
विज्ञापन

रात को बस अड्डे पर रेलवे स्टेशन पर रही भारी भीड़
पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुई परीक्षा, डीसी ने किया परीक्षा केंद्रों का दौरा
फोटो संख्या-19
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी पदों हेतू आयोजित चौथे दिन की दोनों सत्रों की लिखित परीक्षा में 15 हजार 260 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को जिले में स्थित 43 परीक्षा केंद्रों पर दोनों सत्रों में 22996 आवेदकों में से 66.35 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। डीसी धर्मवीर सिंह ने लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

डीसी धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रात: कालीन सत्र में 11 हजार 498 आवेदकों में से 7 हजार 637 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3861 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस सत्र में 66.42 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इसी प्रकार सायं कालीन सत्र में 11 हजार 498 आवेदकों में से 7 हजार 623 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3875 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस सत्र में 66.29 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। आयोग द्वारा ग्रुप डी के पदों के लिए गत 10, 11, 17 एवं 18 नवंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इन चारों दिन जिला में यह परीक्षाएं नकल रहित व शांतिपूर्वक सक्वपन्न करवाने में जिला प्रशासन सफल रहा, जिसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। उपायुक्त ने लिखित परीक्षा के दौरान स्थानीय हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों व अन्य केंद्रों का जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्डा के साथ औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं नगराधीश विजेंद्र हुड्डा ने कहा कि ग्रुप डी पदों हेतू लिखित परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed