फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   स्मॉग ने किया पेरशान, कैथल में दोपहर बाद से छाए स्मॉग में आंखों में जलन से परेशानी

स्मॉग ने किया पेरशान, कैथल में दोपहर बाद से छाए स्मॉग में आंखों में जलन से परेशानी

Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्मॉग ने किया पेरशान, कैथल में दोपहर बाद से छाए स्मॉग में आंखों में जलन से परेशानी
दोपहर बाद से छाए स्मॉग में आंखों में जलन से परेशानी
विज्ञापन

दिल्ली जैसे पर्यावरण के कारण लोग परेशान, आसमान में छाई धूल भरी चादर
फोटो संख्या-6, 31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में रविवार दोपहर बाद से छाए स्मॉग के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। आसमान में धूल भरा गुबार छाया हुआ है। साथ ही चल रही शीत लहर के कारण लोगों को आंखों में जलन की समस्या हो गई है।
रविवार सुबह आसमान साफ था। दोपहर 12 बजे तक धूप भी निकली हुई थी। लेकिन इसके बाद धुएं का गुबार छाना शुरू हो गया। धीरे-धीरे पूरे शहर को धूल भरे इस गुबार को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

शहरवासी पूनम शर्मा ने कहा कि शहर में छाए धुएं के गुबार के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। साथ ही आंखों में जलन हो रही है। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये करें -
शाह अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. महेंद्र सिंह शाह ने कहा कि अस्थमा व सांस संबंधी रोगी इस प्रदूषण के मौसम में बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलना पड़े तो मुंह पर कपड़ा रखकर निकलें। ताकि बीमारी से बच सकें। ऐसे मौसम में खांसी, जुकाम जैसी बीमारियां हो जाती हैं।

कृषि वैज्ञानिक डा. जसबीर सिंह ने कहा कि ऐसे मौसम में बारिश से ही छुटकारा मिल सकता है। ठंडी हवाएं पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण है। आंखों में जलन कुछेक जगह हो रही आगजनी के कारण है। 15 अक्तूबर को ही बारिश की संभावनाएं हैं। मंडियों में धूल कण सहित फैक्टरियों से निकलने वाले धुएं के कारण परेशानी है। बारिश या तेज हवा चले, तभी छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed