फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं की जानकारी हासिल की

अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं की जानकारी हासिल की

Thu, 11 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं की जानकारी हासिल की
अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं की जानकारी हासिल की
विज्ञापन

फोटो नंबर-66
गुहला चीका। इनेलो नेता वेद राज बाल्मीकि ने बुधवार को अपने समर्थकों सहित चीका अनाज मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं की जानकारी हासिल की। मंडी में धान लेकर आए किसानों ने बताया कि उन्हें अपनी धान का पूरा भाव नहीं मिल रहा। किसान पीपल सिंह खरकड़ा, सुखदेव सिंह, लखविंद्र सिंह खरकड़ा, राज सिंह थेह नेवल, चमकौर सिंह बनेहड़ा ने बताया कि व्यापारी नमी बता उनकी धान को खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि उनकी जो धान 1500 रुपए में खरीदी जाती है आढ़ती उसका बिल 1770 रुपये का काटते हैं। इस प्रकार से व्यापारी किसान व सरकार दोनों को चूना लगा रहे हैं। वेदराज ने कहा कि इसको लेकर उनकी पार्टी आवाज उठाएगी और इस प्रकार से किसानों को लूटने नही दिया जाएगा। मंडी का दौरा करने के बाद वेदराज मार्केट कमेटी के सचिव विरेंद्र मेहता से भी मिले और उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी के चेयरमैन का काम किसानों के हितों की रक्षा करना होता है लेकिन चेयरमैन साहब सीजन के दौरान भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं रहते। इस मौके पर किसान गुरनेक नंबरदार, जरनैल सिंह, चमकौर सिंह, अवतार सिंह, हरजिंदर सिंह नंबरदार, रणदीप, काला व पाल सिंह भी मौजूद रहे।
शैलर एसोसिएशन के महासचिव व पार्षद शीशपाल जिदंल ने कहा कि मंडियों में आने वाली किसानों की धान का एक एक दाना खरीदा जा रहा है। धान में नमी की मात्रा अधिक होने के बावजूद शैलर मालिक धान को पूरे दामों पर खरीद रहे हैं। जो धान नमी की मात्रा में से कट लगाकर खरीदी जाएगी उसका बिल पूरे दामों का ही काटा जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी मापदंडों को पूरा करने वाली धान का एक एक दाना सरकारी दामों पर खरीदा जा रहा है। यदि कोई आढ़ती नमी की आड़ में किसान की फसल को कम दामों पर खरीदकर अधिक का बिल काटता पाया गया तो उस आढ़ती का लाइसेंस रद्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगीर सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी चीका।
मंडी में आने वाली जो भी धान सरकारी मापदंडों को पूरा करती है उसे निर्धारित रेटों पर ही खरीदा जाता है। यदि किसी किसान की धान को कम दामों पर खरीदकर अधिक का बिल काटा जाता है तो वे किसान मार्केट में शिकायत कर सकते हैं। ऐसा करने वाले आढ़ती के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विरेंद्र सिंह मेहता, सचिव मार्केट कमेटी चीका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed