{"_id":"6a95c0ce881818c08c05cf33","slug":"garbage-scattered-in-the-market-120-shops-closed-shopkeepers-called-sick-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154502-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाजार में फैला कचरा, 120 दुकानें बंद, दुकानदार बोले- हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाजार में फैला कचरा, 120 दुकानें बंद, दुकानदार बोले- हो रहे बीमार
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड के पास जींद रोड पर लगा कचरे का ढेर। संवाद
कैथल। शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था और चारों तरफ लगे गंदगी के ढेरों को उठाने के लिए प्रशासन के पास कोई अन्य योजना नहीं है। कचरे से परेशान तलाई बाजार के दुकानदारों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद कर दीं। अधिकतर दुकानें बंद रहीं। उन्होंने कहा कि दुकानों पर ग्राहक नहीं आ रहे। बाजार में बदबू है।
दुकानदार सुरेंद्र ने बताया कि दो-तीन दुकानदार बीमार होकर अस्पताल में दाखिल हैं। पूरा दिन बदबू में खाली बैठने के लिए मजबूर हैं। सरकार और कर्मचारियों की लड़ाई में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसा लगता है कि नगर परिषद के अधिकारी केवल वीआईपी दौरे के समय ही अपनी नींद से जागते हैं और जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।
दुकानदारों ने कहा कि हड़ताल के बीच प्रशासन के पास कचरा उठान के लिए कोई योजना नहीं है। अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था करने के बजाय केवल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी संगठन के जिला सचिव शिवचरण ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, हड़ताल जारी रहेगी।