फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राजौंद नगर पालिका में रिकॉर्ड जलाने का मामला

राजौंद नगर पालिका में रिकॉर्ड जलाने का मामला

Wed, 03 Oct 2018 12:07 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
राजौंद नगर पालिका में रिकॉर्ड जलाने का मामला
राजौंद नगर पालिका में रिकॉर्ड जलाने का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
चेयरमैन द्वारा जताई जा रही है स्टॉफ पर आशंका
आखिर क्यों जलाया गया नई बनीं राजौंद नगर पालिका का रिकॉर्ड?
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजौंद नगर पालिका कार्यालय में बोतल में तेल फेंक कर आग लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा कौन सा रिकॉर्ड है, जिसे राजौंद में जलाया गया है। पार्षदों ने नगर पालिका कर्मचारियों पर शक जताई है।
नगर पालिका राजौंद के सचिव बबूल सिंह ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 30 सितंबर की रात को अज्ञात व्यक्ति ने नगर पालिका राजौंद के कार्यालय में कैरोसिन छिड़क आग लगा दी। इस आग में सीपीयू, चेयर, टेबल व अन्य कागजात जलकर राख हो गए। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पालिका का चौकीदार रात्रि 9 बजे खाना खाने के लिए बाहर गया था। चौकीदार वापिस रात्रि 9.30 बजे वापिस पहुंचा तो कार्यालय के कमरे में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन

वहीं चेयरपर्सन गुड्डी राणा का कहना है कि यहां पहले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। उन्हें शक है कि कर्मचारियों की आपसी मिलीभगत के चलते रिकॉर्ड जलाने का प्रयास किया गया है। शुक्र है कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed