{"_id":"5b956b14867a557ff83019f8","slug":"201536518932-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग बिल जमा करवाकर आते थे, लेकिन अगले बिल में फिर जुड़ी मिलती थी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग बिल जमा करवाकर आते थे, लेकिन अगले बिल में फिर जुड़ी मिलती थी राशि
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम में चार लाख का गबन, एएलएम पर केस
- लोग बिल जमा करवाकर आते थे, अगले बिल में फिर जुड़ी मिलती थी राशि
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कलायत बिजली निगम में बिल जमा करवाने आने वाले लोगों के बिल जमा न होने पर जांच की गई तो बड़ी गड़बड़ी सामने आई। विभागीय प्रारंभिक जांच में ही करीब 4 लाख 50 हजार रुपये का गबन मिला। एसडीओ ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की सिफारिश की। पुलिस ने आरोपी एएलएम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ भारत सिंह ने बताया कि लोग कार्यालय में बार-बार बिल जमा न होने की शिकायतें ले कर आ रहे थे। लोगों की शिकायत पर शक के आधार पर कार्यकारी अभियंता कैथल से ऑडिट के लिए लिखा। जिसमें पाया गया कि इस कार्यालय के आधीन कार्यरत कर्मचारी गोबिंद एएलएम कैशियर के पद पर कार्यरत है। उसके द्वारा प्रारंभिक जांच के अनुसार 450610 रुपये का गबन करना पाया गया है। इस मामले में और भी गंभीर जांच की आवश्यकता है। इसलिए आला अधिकारियों को सूचित किया गया। साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आरोपी एएलएम गोबिंद निवासी गाव मांडी कला के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।