{"_id":"5a6a1a124f1c1bcb268b6638","slug":"201516902930-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन सिंह मालखेड़ी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन सिंह मालखेड़ी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रपति से सम्मानित मालखेड़ी गांव के पूर्व सरपंच, पूर्व जिला पार्षद दर्शन सिंह मालखेड़ी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आर्य समाज मंदिर करनाल रोड कैथल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने की। उन्होंने दर्शन सिंह के देहांत को समाज की क्षति बताई। नशाबंदी परिषद हरियाणा के प्रधान स्वामी रामवेश ने कहा कि हमने एक साहसी नौजवान को खो दिया। बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूनम आर्या ने कहा व्यक्ति चला जाता है लेकिन उसके द्वारा किये गए अच्छे कार्य ही समाज में जीवित रहते हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति मेलाराम दीवाल, नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व निदेशक जयपाल मलिक, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा के प्रधान दीक्षेंद्र आर्य, सत्यवीर आर्य, श्रीकृष्ण कुमार शास्त्री, महिपाल कोटड़ा, सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के प्रांतीय उप प्रधान जयपाल आर्य, उप मंत्री अजय पाल आर्य, जिला प्रधान डॉ होशियार सिंह, जिला मंत्री मास्टर श्यामलाल, जोगेंद्र जाजनपुर, सूरजमल आर्य छातर, प्राचार्य सत्यवान मलिक, पुनीत एडवोकेट, मनोज उप्पल,आर्य समाज के मंत्री हरिकेश ,शमसेर सिंह मलिक (युवा अवार्डी), मुकेश मित्तल, बलदेव सिंह लैंडरकीमा, जगमति मलिक, यशपाल चहल, रामनिवास, मनीराम, सुखपाल, मा. राजकुमार, राहुल आर्य मालखेड़ी, रामलाल, महावीर, जविंद्र भजनोपदेशक, दलेल सिंह दीवाल ने भी उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।
दर्शन सिंह मालखेड़ी की दी श्रद्धांजलि
फोटो संख्या-18
दर्शन सिंह मालखेड़ी की दी श्रद्धांजलि
फोटो संख्या-18