{"_id":"5a68d2c34f1c1b8e268b6375","slug":"201516819139-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ध्वजारोहण की रिहर्सल के हुई गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ध्वजारोहण की रिहर्सल के हुई गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मंगलवार देर रात तक चली बारिश ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को बुरी तरह से प्रभावित किया है। बुधवार को महाराजा सूरजमल स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल थी। जहां बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी निकालने व रिहर्सल की तैयारियों के आनन-फानन में शायद प्रशासन रिहर्सल में ध्वजारोहण करना ही भूल गया। फाइनल रिहर्सल बिना ध्वजारोहण के हुई।
सुबह 6 बजे ही कर्मचारियों ने शुरु किया पानी निकालना : मंगलवार रात्रि करीब नौ बजे तक तेज बारिश हुई। जिस कारण महाराजा सूरजमल स्टेडियम में पानी भर गया। सुबह तक मैदान में कई जगह पानी खड़ा था। स्टेज पर भी पानी था। सफाई कर्मचारी सुबह 6 बजे ही मैदान में पहुंच गए। एक कर्मचारी सुबह-सुबह स्टेज को साफ करने में जुटा तो कई कर्मचारियों ने मैदान में भरे पानी निकालने की जुगत भिड़ाते नजर आए। मैदान में जहां पानी नहीं था, वहां खड़े होकर बच्चों ने फाइनल रिहर्सल की। हालांकि प्रशासन ने मैट बिछा दिए थे, लेकिन पानी के कारण कई जगह बच्चे परेशान होते दिखे। इस दौरान कर्मचारी ध्वजारोहण के लिए पाइप लगाते रहे। लेकिन फाइनल रिहर्सल के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण नहीं हो पाया।
राष्ट्रगान के बीच मूमेंट करते नजर आए विद्यार्थी, एडीसी ने जारी की हिदायतें : अंतिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम के शुरू होने पर गाए गए राष्ट्रगान के दौरान अधिकतर बच्चे हिलते-डुलते नजर आए। इसके बाद कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के शुरू होने से पहले एडीसी को इसमें दखल देना पड़ा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान कोई भी हिलेगा या डुलेगा नहीं। इस बारे में पहले भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यदि ऐसी लापरवाही मिली तो संबंधित अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीसी ने ली फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल में सलामी : डीसी सुनीता वर्मा ने फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में परेड में शामिल टुकड़ियों के निरीक्षण के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने मास पीटी शो, सामूहिक योगाभ्यास तथा विभिन्न प्रदेशों की समृद्ध संस्कृतियों को प्रदर्शित करते हुए 5 संास्कृतिक कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही ग्राउंड में कुत्ते भी परेड को देखते नजर आए।
एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह तथा परेड कमांडर डीएसपी सतीश गौतम के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल 8 टुकड़ियों का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट में महिला पुलिस की एक प्लाटून, जिला पुलिस की दो प्लाटून, जिला गृहरक्षी की एक प्लाटून, आरकेएसडी कालेज की एनसीसी की एक प्लाटून, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स गाइड की एक टुकड़ी, ओपन स्काउट की एक टुकड़ी तथा प्रजातंत्र प्रहरी की एक टुकड़ी ने भाग लिया। इसके बाद 1850 विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न शारीरिक व्यायामों का प्रदर्शन किया, जिनमें केंड्रिल, डम्बल, लेजियम शामिल थे। सामूहिक शारीरिक व्यायामों का प्रदर्शन पीटीआई रामेश्वर के नेतृत्व में किया गया। इसके पश्चात पूंडरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास का प्रदर्शन किया, जिसमें विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। अंतिम पूर्वाभ्यास का समापन आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रीय गान से हुआ।
एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम कमलप्रीत कौर, सीटीएम सुशील कुमार, डीएसपी सतीश गौतम एवं रामकुमार, डीईओ शमशेर सिंह सिरोही, प्राचार्या बिमला सिरोही, सुरेश गुलशन, प्रद्युमन भल्ला, जितेंद्र राठोड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, सांस्कृतिक टीमों के प्रभारी मौजूद रहे।
श्री सनातन धर्म सभा में होगा ध्वजारोहण
कैथल। श्री सनातन धर्म सभा में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक समिति के प्रधान रमेश चंद बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर पहुंचेंगी।
बिना ध्वजारोहण के हुई गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल
बारिश ने बिगाड़ा खेल, कीचड़ में खड़े होकर बच्चों ने की रिहर्सल
पानी निकालने में जुटे रहे कर्मचारी, मैदान को मुश्किल से किया ठीक
सुबह 6 बजे शुरू हो गए थे मैदान की सफाई के लिए कर्मचारी
राष्ट्रगान के बीच मूमेंट करते नजर आए विद्यार्थी, एडीसी को फिर देने पड़े आदेश, स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी यही खामी आई थी सामने
फोटो संख्या-23 से 30