{"_id":"5a3e9a7a4f1c1b10788b4925","slug":"201514052218-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट कमेटी में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल मार्केट कमेटी कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामलों में जांच के नाम पर हो रही लीपापोती व फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई अनाज मंडी के बाहर स्थित कम्यूनिटी सेंटर में रोष प्रकट किया। साथ ही भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार एक ओर तो भ्रष्टाचार के खात्मे की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर भ्रष्ट कर्मचारियों व अधिकारियों को बचाने में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
कम्यूनिटी सेंटर में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बलकार क्योडक़, संदीप कुमार, बंटू बात्ता, रिंकू, सुशील क्योडक़, जोगेंद्र क्योडक़, रजनीश क्योडक़, सोनू क्योडक़ मंडल अध्यक्ष कांग्रेस, अंकित, गुरशरण ने कहा कि कैथल मार्केट कमेटी कार्यालय में कुछ कर्मचारी बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। यहां एडीसी की रिपोर्ट के बावजूद विभाग के आला अधिकारियों ने कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। भाजपा भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कहती है, यहां भ्रष्टाचारियों को बचाने में कैथल से लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय तक विभागीय अधिकारी व कर्मचारी यहां तक की अब तो एक कैबीनेट मंत्री का भी नाम आ रहा है। जो भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे हुए हैं। अनाज मंडी में लगभग 20 लाख रुपये का तो फूंस चोरी कर लिया गया। दो नंबर में धान मंडी से निकाली जा रही है। एडीसी के छापेमारी में भी चोरी पकड़ी गई थी, आखिर विभाग इन सब के बावजूद चुप क्यों बैठा है। इसमें आला अधिकारियों की भी मलाई चाटने में मिलीभगत हो सकती है। चेयरमैन मार्केट कमेटी खुद शिकायतें लिए भटक रहे हैं। आखिर ऐसी कौन सी ताकत है, जो भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई नहीं हो पा रही। पिछले पांच महीने से यहां मार्केट कमेटी सचिव का पद खाली पड़ा हुआ है। भ्रष्टाचार के कारण इसे भरा नहीं जा रहा।
तीन दिनों में 20 से ज्यादा कर्मचारियों को नोटिस जांच का विषय : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ आए एक कर्मचारी ने बताया कि 3 दिनों में इस कार्यालय में 20 से ज्यादा कर्मचारियों को मामूली बातों पर भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह जांच का विषय है कि ये नोटिस द्वेष भावना से उन कर्मचारियों को ही क्यों दिए जा रहे हैं, जो चोरी रोकने, एडीसी के सामने गवाही आदि देने के मामलों में सामने आ चुके हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यदि सरकार इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो 2 जनवरी के बाद लघु सचिवालय में कांग्रेस कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
शाम को जारी हुए आदेश, उसी समय रिलीव कर दिया गया:-एक अन्य कर्मचारी ने इस कार्यालय में गड़बड़झाले का खुलासा करते हुए कहा कि एक कर्मचारी का शाम साढ़े चार बजे तबादले के आदेश आए। उन्हें उसी दिन किसी आतंकवादी की तरह से खोजा गया और उन्हें रिलीव करके तबादले के आदेश थमा दिए गए। जबकि एक सप्ताह या एक माह का समय कर्मचारियों को तबादले के बाद आराम से मिल जाता है।
मार्केट कमेटी में भ्रष्टाचार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
सरेआम फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बावजूद मार्केटिंग बोर्ड द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने का विरोध
भाजपा के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे करारा वार
फोटो संख्या-15