{"_id":"5a131dd74f1c1bc1678bca11","slug":"201511202263-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस क्यू शेल्टरों के पास बनेंगी जेबरा क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस क्यू शेल्टरों के पास बनेंगी जेबरा क्रॉसिंग
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस क्यू शेल्टरों के पास बनेगी जेबरा क्रॉसिंग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी ने बस क्यू शेल्टरों के बाहर जेबरा क्रॉसिंग बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सड़कों के दोनों तरफ पेड़ों के तनों पर सड़क से तीन फुट तक सफेदी करवाने के साथ-साथ ज्यादा बड़े पेड़ों की सड़क की तरफ झुकाव वाले टहनियों की कटाई की जाएगी। नगर की स्ट्रीट लाइट तथा करनाल बाईपास की ट्रैफिक लाइट को भी सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रांसफार्मर से साइन बोर्ड दूर लगाए जाएं। यातायात नियमों संबंधी एक बैठक में डीसी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए साइन बोर्ड साफ दिखाई देने चाहिए। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सिविल अस्पताल रोड, अंबाला रोड, पिहोवा चौक के दोनों तरफ लगाए गए साइन बोर्ड स्पष्ट दिखाई देने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला के क्षेत्र में आने वाली सड़कों के चौकों पर ट्रैफिक लाइट लगाना सुनिश्चित करें। यदि पहले से लगी हुई ट्रैफिक लाइटें खराब पड़ी हैं तो उन्हें ठीक करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुंदड़ी से नैना-धौंस व शुगर मिल से ग्योंग, कुरुक्षेत्र रोड और टीक से क्योड़क सडक़ के दोनों तरफ की झाड़ियां कटवाना सुनिश्चित करें।